CG ब्रेकिंग: BJP जिलामंत्री की मिली लाश: सुबह टहलने निकले थे भाजपा नेता… पुल के नीचे मिली लाश… शव के काफी दूर मिला मृतक का जूता, हत्या या हादसा ? जांच में जुटी पुलिस

BJP जिलामंत्री की मिली लाश

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां भाजपा नेता की संदिग्ध स्थिति में लाश मिली है। ग्रामीण इसे हत्या बता रहे हैं, जिसे एक्सीडेंट का शक्ल दिया गया है। शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उनके जूते भी पड़े मिले हैं। इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मृत भाजपा नेता का नाम बुधराम करटाम बताया जा रहा है। भाजपा नेता बुधराम किलेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। भाजपा में सांगठनिक रूप से सक्रियता को देखते हुए बुधराम को चित्रकोट विधानसभा के लिए भाजपा से टिकट का दावेदार भी बताया जा रहा है। कोड़ेनार थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है।

बता दें कि बुधराम कटराम किलेपाल पंचायत के सचिव रह चुके थे। उन्होंने सन 2004-5 में भाजपा जॉइन किया था। वे बास्तानार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनकी पत्नी किलेपाल की सरपंच हैं। सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। काफी देर तक जब नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच बास्तानार के पास सड़क किनारे शव पड़ा होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने शव की पहचान बुधराम कटराम के तौर पर की।

बुधराम किलेपाल के पंचायत सचिव रह चुके थे। उन्होंने साल 2004-5 में सचिव पद को छोड़ दिया था। फिर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसी साल वे किलेपाल के सरपंच बने थे। यहीं से उनकी राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई थी। फिर उन्हें बास्तानार मंडल का युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं वर्तमान में बुधराम करटाम भाजपा के जिला मंत्री के पद पर थे। साथ ही दरभा मंडल के प्रभारी का भी उन्हें जिम्मा मिला था। इनकी पत्नी वर्तमान में किलेपाल नंबर 3 की सरपंच है।

भाजपा जिला मंत्री व चित्रकोट विधानसभा सीट के प्रबल दावेदार बुधराम करटाम की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। भाजपा ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस व फोरेंसिक टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डिमरापाल अस्पताल गयी है, जहां रिपोर्ट के बाद ही पुलिस कुछ कहने की बात बता रही है।

घटना को लेकर पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप ने बताया कि मृतक का जूता शव से करीब आधा किलोमीटर दूर मिला है, जबकि शव उससे काफी दूर पुलिया के नीचे मिली है। ग्रामीणों को आशंका है कि उसकी हत्या हुई है। शव की परिस्थिति देखकर भी ऐसा ही शक लग रहा है। कुछ लोग इसे एक्सीडेंट भी बता रहे हैं। हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर पुलिस की मवेशी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही:...

जशपुर। छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले में मवेशी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। दो दिनों में मवेशियों की तस्करों को पकड़ा गया है।...

कल होगी छत्तीसगढ़ कलार समाज प्रांतीय कार्यकरणी की बैठक:...

रायपुर। कल यानी 19 मई को छत्तीसगढ़ कलार समाज प्रांतीय कार्यकरणी की बैठक कर्मा धाम साहू समाज भवन संतोषी नगर रायपुर में रखी गई...

CG में सस्पेंशन नहीं अब होगी बर्खास्तगी: बिना सूचना...

डेस्क। छत्तीसगढ़ में अब बिना सूचना के ऑफिस नहीं आने वाले सरकारी कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन लेने की तैयारी है। सामान्य प्रशासन विभाग की...

इंस्पेक्टर नरेश पटेल ने हेमचंद यादव विवि दुर्ग से...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में निरीक्षक पद पर पदस्थ नरेश पटेल ने दुर्ग के हेमचंद विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल कर ली है।...

ट्रेंडिंग