CG – भाजपा नेता गिरफ्तार: पैसा डबल करने का झांसा देकर ऐंठे लाखों रुपये… BJP नेता और साथी गिरफ्तार… पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप-मोबाइल किया जब्त

BJP leader arrested

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले की भटगांव पुलिस ने ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इरफान अंसारी है, जिसे उसके साथी विकेंद्र जगने के साथ गिरफ्तार किया गया है। विकेंद्र मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले का रहने वाला है।

दरअसल, शिकायत मिली थी कि, भाजपा नेता इरफान अंसारी ने अपने साथी विक्रेन्द्र जगने के साथ मिलकर पैसा डबल करने का लालच देकर कुछ लोगों से 10 लाख 50 हजार की ठगी की। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच में पाया गया कि, इरफान अंसारी ने अपने साथी के साथ मिलकर 2024 में ग्राम मलगा में दो लोगों से 10 लाख 50 हजार रूपये की ठगी करने के साथ ही बाकियों से भी पैसे ऐंठकर धोखाधड़ी की है। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपियों के पास से लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...