CG चुनाव नतीजे से पहले BJP नेता ब्रजेश बिचपुरिया का दावा: कहा- छत्तीसगढ़ में 55 सीट के बहुमत के साथ बनेगी भाजपा सरकार

भिलाई। 30 नवंबर को जैसे ही एग्जिट पोल आया भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों के मन में जीत को लेकर उम्मीद जाग गयी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ के अंदर भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्षों के कार्यकाल और उनकी जन कल्याणकारी योजनाओं के आधार पर पूरी ताकत के साथ देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच पहुंचकर अपनी बातों को रखा है और आम मतदाताओं के बीच पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगा है और निश्चित रूप से भाजपा यहां विजयश्री प्राप्त करेगी।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं पूरे विश्व के सबसे प्रसिद्ध जन नेता नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम सभी ने छत्तीसगढ़ में चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा है जिसमें प्रदेश की मातृशक्ति,युवा शक्ति और गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं हैं जिस पर जनता को विश्वास है और जिसका परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ के 2023 विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ हम भाजपा की सरकार बनाएंगे और छत्तीसगढ़ में अटल जी के सपनों को साकार कर कमल खिलाएंगे l

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...