भाजपा नेत्री ने किया आत्महत्या: जिला पंचायत सदस्य सुसाइड केस में पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार… रिटायर्ड IPS की बहू की फंदे पर लटकी मिली थी लाश… बेटियों की गुहार के बाद जागी पुलिस

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बांदा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेत्री और जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत के हाई प्रोफाइल मामले में आज पुलिस ने आरोपी पति दीपक सिंह गौर को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही बाकी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. कल ही मृतिका के मासूम बेटियों ने रो-रोकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई थी.

तीनों बेटियों ने पापा-बाबा पर आरोप लगाए थे. बेटियां बोलीं, ‘पापा ने मम्मी को मार डाला.’ आपको बता दें कि मौत के पहले के व्हाट्सएप चैट और कुछ वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे थे, जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और किरकिरी कराने के बाद आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया.

क्या था मामला
बांदा में 27 अप्रैल को रिटायर्ड आईपीएस की बहू और भाजपा की जिला पंचायत सदस्य ने पंखे से लटककर ख़ुदकुशी कर ली थी. घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच विवाद और आपसी मनमुटाव को वजह बताया जा रहा है. घटना के बाद से पति फरार था. मौत से 20 घंटे पहले ही भाजपा नेत्री ने एक फेसबुक पोस्ट किया था.

इसके बाद ससुर पूर्व DIG रामबहादुर सिंह, पति दीपक सिंह सहित 4 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या मामला दर्ज हुआ था. इस बीच बेटियों ने बताया, ‘बाबा के साथ पापा, मम्मी को बहुत टॉर्चर करते थे, गालियां देते थे और मेरी मम्मी को मार डाला. हम योगी और मोदी से न्याय की मांग कर रहे हैं.’

करीब 48 घंटे बाद भारी किरकिरी हुई तो पुलिस ने आरोपी पति दीपक को अरेस्ट कर लिया है. बाकी आरोपी फरार हैं. एसपी अभिनदंन ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह ने सुसाइड कर लिया, जिसकी सूचना पर हम सभी मौके पर पहुंचे थे. परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया.

एसपी अभिनंदन ने कहा, ‘इस मामले में जो उनका पति है, बताया जा रहा था कि लगातार उनसे उनका विवाद चल रहा था, मारपीट होती थी, जिसकी वजह से वो परेशान रहती थी. आज उन्हें यहीं बांदा से गिरफ्तार किया गया है. सबूत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.’

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...