रायपुर में दर्दनाक हादसा: बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर… पिता-पुत्री गिरे नीचे… बस के पहिये से कुचलकर लड़की की मौत

रायपुर। नवा रायपुर में हुए एक्सीडेंट में बाइक सवार एक लड़की की मौत हो गई है। मृतक लड़की का नाम रुक्मणी साहू था जो बालोद की रहने वाली थी। महिला अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए सेक्टर 22 आई हुई थी। इस दौरान बाइक में सवार होकर कहीं जा रही थी, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी।

इस हादसे में लड़की बाइक से गिर कर बस के पहिये के नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई। हालांकि शुक्रवार को चालक को गिरफ्तार कर पुलिस ने बस जब्त कर ली है। राखी थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, बालोद निवासी रुकमणि साहू अपने पिता चंद्रहास साहू के साथ सेक्टर-27 में बड़े भाई नेमन साहू के घर आई थी। गुरुवार शाम करीब 6 बजे पिता-पुत्री बाइक पर साप्ताहिक बाजार जाने के लिए निकले थे। अभी वे दीनदयाल उपाध्याय चौक पर पहुंचे थे और सड़क क्रॉस कर रहे थे। तभी मंत्रालय की ओर से आ रही बस ने पीछे से टक्कर मारते हुए बाइक को चपेट में ले लिया। बस से रगड़ते हुए बाइक सवार दोनों लोग गिर पड़े।

चंद्रहास साहू सर्किल की ओर गिरा, जबकि उसकी बेटी रुकमणि सड़क की ओर जा गिरी। तभी बस उसे कुचलते हुए निकल गई। इसके चलते रुकमणि की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चंद्रहास को भी चोट आई है। हादसे के बाद भी चालक ने बस की रफ्तार धीमे नहीं की और भाग निकला। इस दौरान कुछ वाहन भी निकले, पर किसी ने मदद नहीं की। थोड़ी देर बाद एक कार सवार और कुछ लोग रुके और उन्होंने मदद के लिए पुलिस को कॉल किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...