BJP नेता के ऊपर गिरी गाज, पद से हटाया गया: रेस्टोरेंट की आड़ में परोस रहा था शराब…बार खुलवाकर रशियन लड़कियों से करवाता था डांस… भाजपा ने लिया एक्शन

BJP नेता के ऊपर गिरी गाज, पद से हटाया गया

नई दिल्ली। गाजियाबाद में रेस्टोरेंट के अंदर बार चलाने और उसमें रशियन गर्ल का डांस करवाने वाले संयम कोहली को BJP युवा मोर्चा महानगर कोषाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। महानगर अध्यक्ष सचिन डेढ़ा ने मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए ये कार्रवाई की है। इस कार्रवाई की रिपोर्ट BJYM के प्रदेश अध्यक्ष को भी भेजी गई है।

पुलिस ने बताया कि कविनगर थाना क्षेत्र स्थित RDC राजनगर में द फूड वर्कशॉप में चौथे और पांचवें फ्लोर पर ताशा रेस्टोरेंट है। इसके अंदर अवैध तरीके से बार का संचालन हो रहा था। इस सूचना पर पुलिस और आबकारी टीम ने छापामार कार्रवाई की। रेस्टोरेंट में बार के संचालन का कोई लाइसेंस नहीं मिला। मौके पर कई विदेशी लड़कियां डांस कर रही थीं। पुलिस ने यहां से अंग्रेजी शराब की कई बोतलें बरामद की हैं।

कविनगर एसीपी ने बताया कि धारा-144 का उल्लंघन करके डांस प्रोग्राम आयोजित किया गया था। बार का भी कोई लाइसेंस मौके पर नहीं मिला है। इस मामले में संयम कोहली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है, जो इस बार का संचालक है। संयम कोहली के बारे में पता चला है कि वो बीजेपी युवा मोर्चा का महानगर कोषाध्यक्ष है। सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, स्वतंत्रदेव सिंह समेत कई बीजेपी नेताओं के साथ भी संयम कोहली के फोटो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मालवीय चौक से जेल तिराहा तक बनेगा फोरलेन, मंत्री...

दुर्ग। दुर्ग शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों के सुगम आवागमन के लिए दुर्गवासियों को बड़ी सौगात मिली है। शासन से...

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

पीएम जनमन आवास में गड़बड़ी पर एक्शन : डिप्टी...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान दिलाने के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया...

BOI बैंक में 36.79 लाख की गड़बड़ी : तत्कालीन...

कोंडागांव। जिले के बड़े डोंगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण...