CG बिग ब्रेकिंग: नेता प्रतिपक्ष के बेटे पर लगा दुष्कर्म करने का आरोप, महिला थाना में दर्ज हुआ मामला

नेता प्रतिपक्ष के बेटे पर लगा दुष्कर्म करने का आरोप, महिला थाना में दर्ज हुआ मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर रेप का गंभीर आरोप लगा है। रायपुर के महिला थाने में ये मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक जांजगीर की रहने वाली युवती ने नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर महिला आयोग में शिकायत की थी।

महिला आयोग के निर्देश पर रायपुर के महिला थाना में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। रायपुर महिला थाने में जीरो पर FIR दर्ज करने के बाद मामला जांजगीर भेज दिया गया है। बता दें नारायण चंदेल जांजगीर चापा से विधायक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वह हार गए थे। इससे पहले रमन सरकार के दूसरी पारी में वे विधानसभा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...