भाजपा महिला मोर्चा कैंप मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न, कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा: BJP ने कांग्रेस सरकार की शराबबंदी की वादाखिलाफी और शराब घोटाले को लेकर पावर हॉउस में सांकेतिक चक्काजाम किया

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कैम्प मंडल की प्रथम कार्यसमिति की बैठक राजराजेश्वरी मंदिर, पावर हाउस में संपन्न हुई। उसके उपरांत प्रदेश कांग्रेस सरकार की शराबबंदी की वादाखिलाफी और 2000 करोड़ के शराब घोटाले के विरोध में भिलाई पावर हॉउस नंदिनी रोड में सांकेतिक चक्काजाम कर जनता को भूपेश बघेल सरकार की वादाखिलाफी से अवगत कराकर जागरूक करने का प्रयास किया गया। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर महिला मोर्चा की अगुवाई व युवा मोर्चा के सहयोग से कार्यक्रम करना तय है।

जिला भाजपा अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के मार्गदर्शन, महिला मोर्चा जिला भिलाई की प्रभारी सरिता मिश्रा की उपस्थिति एवं भाजपा महिला मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक के नेतृत्व में एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रश्मि साहू की अध्यक्षता व भाजपा कैम्प मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा की विशेष उपस्तिथि रही।

महिला मोर्चा जिला प्रभारी सरिता मिश्रा ने संगठन की गतिविधियों व आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा की युवा मोर्चा तो पार्टी की रीढ़ हड्डी है ही किंतु महिला मोर्चा की बहनों का भी पार्टी को बढ़ाने में विशेष योगदान रहता है। नारी तू नारायणी यह वक्त मातृशक्ति की शक्ति को दर्शाता है विपरीत परिस्थितियों में भी घर परिवार सम्हालने के साथ साथ घर घर जाकर भाजपा का प्रचार करना, वोट डलवाना, महिलाओं को पार्टी की रीति नीति से जोड़ना महत्वपूर्ण कार्य करती है महिला मोर्चा की बहने।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक ने कहा की बहनों अब तैयार हो जाइए, चुनाव ने ज्यादा दिन शेष नहीं है, आपसे मनमुटाव को भुलाकर हमे पार्टी को मजबूत करना है।

इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरला आचार्य, जिला उपाध्यक्ष प्रमिला दूबे, संगीता शाह, मंडल उपाध्यक्ष लतेल यादव, मंडल मंत्री संजय जायसवाल, पार्षद विनोद चेलक, पार्षद लक्ष्मी दिवाकर, पार्षद प्रियंका भोला साहू, लता यादव, महामंत्री उमा सोनकर, मंजू सूर्यवंशी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, भाजयुमो प्रचार प्रसार मंत्री चंदन यादव, अशोक शाव, परसराम साहू, तरुण देवांगन, आशुतोष तिवारी, मेहुल ठाकुर, प्रेम शंकर पासवान, मंजू प्रसाद, चुन्नी शर्मा, ममता भारद्वाज, कंचन देवी, भगवती, राखी, एन शैलजा, रूबी देवी, मीनाक्षी यादव, सुनीता सिंह, प्रिया कुमारी, गीता देवी, रिंकू देवी, सैकड़ो की संख्या में महिला मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। ये जानकारी भाजयुमो मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...