छतीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगारों के लिए GOOD NEWS :120 से अधिक पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन… विडियो एडिटर, हिन्दी टायपिस्ट सहित अन्य पदों पर होगी भर्ती

रायपुर। छतीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगारों के लिए एक अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 13 जून को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालाय में प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा। इस प्लेसमेंट कैम्प का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उपसंचालक ने बताया कि इस कैम्प के माध्यम से Pinea Matering Lab & Robo Automation Pvt. Ltd.,PNG Products, CR Capital, Zenix Naukri & Consultancy इत्यादि संस्थानों द्वारा भर्ती की जाएगी। कैम्प में 12 वीं, स्नातक, आई.टी.आई., डिप्लोमा, इंजीनियरिंग शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। विभिन्न संस्थाओं द्वारा भ़र्ती किए जाने वाले पदो में इंजीनियर, क्लस्टर हेड, सेल्स मैनेजन, टेक्नििशयन, ड्राइवर, डिलीवरी बाय, एंकाउटेंट, रिशेप्सनीस्ट, आपरेशन हेड, डिजिटल मैनेजर, टेलीकालर, हिन्दी टायपिस्ट, विडियो एडिटर इत्यादि 129 पद शामिल है। इन पदों पर अनुभव न्यूनतम 01 वर्ष से 20 वर्ष तक होगी जिनका वेतन अधिकतम 45 हजार रूपए होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...