थोड़ी देर में दुर्ग पहुंचेंगी डी. पुरंदेश्वरी: आज दुर्ग संभाग के भाजपा नेताओं की बैठक…रमन, सरोज से लेकर संगठन के नेता होंगे शामिल

भिलाई। मिशन-2023 के लिए भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है। खैरागढ़ उपचुनाव हार के बाद दुर्ग संभाग में आज पहली बड़ी बैठक है। जिसमें भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी खुद बैठक लेने पहुंच रही हैं।

इस बैठक में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय समेत भाजपा के दिग्गज नेता शामिल होंगे। बैठक में दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले संगठन के 6 जिलों के नेता होंगे।

सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक का शेड्यूल बैठक का बनाया गया है। इस बैठक में सभी जिलाध्यक्ष और सांसद, विधायक व पूर्व विधायक व पूर्व सांसद समेत संगठन के लोग शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे पत्रकारों से डी. पुरंदेश्वरी रूबरू होंगी। संभाग स्तरीय इस बैठक में दुर्ग संभाग के 6 जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश प्रतिनिधि, राष्ट्रीय प्रतिनिधि, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत 48 नेता शामिल होंगे।

दो दिवसीय दौरे पर है संगठन के नेता…
प्रदेश प्रभारी और प्रदेश सह प्रभारी अपने दो दिवसीय दौरे पर दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग की बैठक लेंगे और कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी: प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी एवं प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन 7 मई यानी शनिवार को सुबह 8:40 की फ्लाइट से रायपुर पहुंचेंगे।

अपने दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग की बैठक लेंगे। बता दें कि पहले भी डी. पुरंदेश्वरी बस्तर, नारायणपुर, बीजापुर जिलों का दौरा कर चुकी है। दौरे के दौरान डी. पुरंदेश्वरी ने वहां के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली थी और आम जनता के बीच जाकर वहां के परिस्थितियों के बारे में जाना था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: देवेंद्र गुट से शैलेंद्र बंजारे होंगे...

रायपुर। महीनों की लंबी तैयारी और सियासी कयासों के बाद आखिरकार युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में देवेंद्र यादव गुट की ओर से प्रदेश अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...