पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पुरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन में भाजपाइयों ने सामाजिक संदेश देते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अधिक खाश बन गया। राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आव्हान एवं जिला भाजपा के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से गांधी-शास्त्री जयंती 2 अक्टूबर तक की अवधि को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य पाटन, उत्तर पाटन, दक्षिण पाटन मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि रक्तदान समाज सेवा का सबसे पुनीत माध्यम है, रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद बीमार व्यक्ति को नया जीवन प्राप्त होता है। प्रत्येक युवा और स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करके समाज सेवा के पुनीत कार्य में अपनी व्यक्तिगत भागीदारी देनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर रक्तदान करके युवाओं और कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा के प्रति तत्परता का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने रक्तदान करने वाले युवाओं और कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर एवं श्रीफल अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टॉफ के प्रति आभार व्यक्त व साधुवाद किया गया।



इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा,नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले,भाजयुमो जिला मंत्री केवल देवांगन,भाजयुमो मध्य पाटन मण्डल अध्यक्ष कुणाल शर्मा,भाजयुमो उत्तर मण्डल अध्यक्ष मोहन साहू,भाजयुमो दक्षिण मण्डल अध्यक्ष नारद साहू,महामंत्री सागर सोनी, दामोदर चक्रधारी, केशव बंछोर, सांसद प्रतिनिधि नितेश तिवारी, वेदप्रकाश नन्हा वर्मा, यशवंत सेन, सरजू मरकाम, मिलन देवांगन, डागेश्वर डॉली वर्मा, राजेन्द्र साहू, रूपेश वर्मा, अनिकेत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



