छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने घोषित की नई कार्यकारिणी: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू की जगह रवि संभालेंगे भाजयुमो…प्रदेश की बॉडी में दुर्ग-भिलाई से कोई नहीं, नांदगांव के मधुसूदन का बढ़ा कद, देखिए पूरी सूची

भिलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने अपनी कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। थोड़ी देर पहले ही लिस्ट फाइनल हुई। इस फाइनल लिस्ट में दुर्ग-भिलाई के किसी भी नेता को प्रदेश कार्यकारिणी की सूची में स्थान नहीं मिला है। अब तक सरोज पांडेय के दो-तीन समर्थक प्रदेश कार्यकारिणी की सूची में थे, लेकिन इस सूची में दुर्ग-भिलाई से कोई नहीं है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू को हटा दिया गया है। अमित साहू की जगह रायगढ़ के रहने वाले रवि भगत को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

प्रदेश कार्यकारिणी की सूची को ऐसे समझिए

प्रदेश उपाध्यक्ष: विधायक शिवरतन शर्मा, जांजगीर-चांपा से निर्मल सिन्हा, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, कोरबा से लखनलाल देवांगन, बिलासपुर से भूपेंद्र सवन्नी, महासमुंद से सरला कोसरिया, बलरामपुर से उद्धेश्वरी पैकरा और रायपुर से लक्ष्मी वर्मा को बनाया गया है। मधुसूदन यादव राजनांदगांव के पूर्व सांसद और पूर्व मेयर रहें।

ओपी चौधरी की बढ़ गई जिम्मेदारी
प्रदेश महामंत्री का जिम्मा पूर्व आईएएस ओपी चौधरी और पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष विजय शर्मा और पूर्व मंत्री केदार कश्यप को दिया है। ओपी चौधरी को यह जिम्मेदारी देने के पीछे बड़ा संदेश हो सकता है। वहीं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ही रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...