PWD के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर ऑफिस का घेराव करेगी BJP: बैठक में रणनीति तय, जिला अध्यक्ष वर्मा बोले- विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और टेंडर घोटाला…

दुर्ग। दुर्ग में भाजपा लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय का घेराव करने वाली है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियन्ता के होने वाले घेराव को लेकर आवश्यक रणनीति तय की गई साथ ही आंदोलन को लेकर कार्य विभाजन किया गया और आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि लगातार लोक निर्माण विभाग दुर्ग में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो चुकी है। दुर्ग अंडा रोड नई बनी है लेकिन अभी से धंसने लगी है, धमधा नाका ओवरब्रिज का बुरा हाल है, कांग्रेसी नेता और उनके रिश्तेदारों को टेंडर दिया जा रहा है जो नेतागिरी की आड़ में जमकर घोटाले करते हुए विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता कर रहे हैं जिस पर अंकुश लगाने में अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं। अधीक्षण अभियंता कार्यालय कमीशनखोरी का अड्डा बन चुका है।

वर्मा ने आगे बताया कि, खुद पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर का जिला होने के बावजूद दुर्ग में उनके विभाग में भ्रष्टाचार का जबरदस्त आलम है, ऐसे में पूरे प्रदेश में पीडब्ल्यूडी विभाग ने कैसी लूट मचाई होगी इसकी कल्पना की जा सकती है। यहां के पीडब्ल्यूडी विभाग को विकास कार्यों से कोई लेना देना नहीं है। जिले और शहर की सड़के देखें तो सड़कें कम और गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। नई बन रही सड़कें भी कमीशनखोरी की भेंट चल रही है, कमीशन खोरी के चक्कर सड़कें एक बारिश में भी नहीं टिक रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को नींद से जगाने के लिए लोक निर्माण विभाग के घेराव को सफल बनाने की अपील जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने की।

घेराव को लेकर विभिन्न प्रकार के दायित्व का निर्धारण किया गया है। बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष विनायक नातू, अल्का बाघमार, मंत्री आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, मनोज सोनी, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, कार्यक्रम प्रभारी एवं पार्षद अरुण सिंह, पार्षद मीना सिंह, सविता साहू, ममता देवांगन, लता ठाकुर, संजय सिंह, बानी सोनी, विद्या नामदेव, राकेश साहू, मनीष साहू, मनमोहन शर्मा, मनोज सोनी, निशीकांत मिश्रा, रामकुमार ठाकुर, गंजपारा सदर मंडल अमर भोई, उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...