30 नवंबर को भाजपा की संगठन पर्व कार्यशाला: प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेशाध्यक्ष किरणसिंह होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं को मिलेगा मार्गदर्शन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया है कि प्रदेश इकाई संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने में लगी है। पार्टी पदाधिकारियों की इसी परिप्रेक्ष्य में लगातार बैठकों का सिलसिला चल रहा है। आगामी 30 नवंबर को संगठन चुनाव के दृष्टिगत संगठन पर्व कार्यशाला रखी गई है। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में संगठन पर्व कार्यशाला 30 नवंबर शनिवार को प्रातः 10:30 बजे रखी गई है। कार्यशाला में प्रदेश चुनाव अधिकारी, सह चुनाव अधिकारी, राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय मोर्चा के पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, सक्रिय सदस्यता प्रदेश टोली, प्राथमिक सदस्यता प्रदेश टोली, जिला अध्यक्ष, महामंत्री, जिला के चुनाव अधिकारी, सह चुनाव अधिकारी, जिला सक्रिय सदस्यता प्रभारी, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक बैठक में अपेक्षित रखे गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अड्डेबाजी और पब्लिक प्लेस में शराब पिने वालों के...

भिलाई। दुर्ग पुलिस लगातार शहर और ग्रामीण क्षेत्र में पब्लिक प्लेस पर शराबखोरी और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी...

दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित...

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर रविवार को रायपुर पहुंचे है। एयरपोर्ट में CM विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत...

Durg News: दो कुएं में मिली महिला और बच्चे...

दुर्ग। पाटन के खम्हरिया गांव में महिला और बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है शव...

पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की पति की...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की. फिर पुलिस से बचने के लिए उसे...