भाजपा का आज विधानसभा घेराव: सदन में जमकर हंगामा…विपक्ष का आरोप- विधायकों को रोका जा रहा, पक्ष का जवाब- किसी को नहीं रोका गया

  • भाजपा आज करेगी छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव
  • पक्ष और विपक्ष के बीच जम कर हुआ हंगामा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। आज भाजपा द्वारा विधानसभा घेराव किया जा रहा है। पुरे प्रदेश से भाजपा के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। उसके पहले आज सदन में विधायकों को रोके जाने की बात पर सदन में जम कर हंगामा हुआ। विधानसभा जाने के रास्ते पर पुलिस ने बैरीकेडिंग कर रखी है। रास्ता को डायवर्ट किया गया है। सदन में इसी बात को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं में तीखी बहस हो गई। विपक्ष के नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों को विधानसभा आने से रोका जा रहा है। बसपा विधायक इंदु बंजारे और विधायक धर्मजीत‌ सिंह ने भी पुलिस द्वारा रोके जाने की शिकायत की। गृहमंत्री ने कहा- किसी को भी नहीं रोका जा रहा है।

इस बात पर बीजेपी विधायक रंजना साहू और कांग्रेस विधायक शकुंतला साहू के बीच तीखी बहस हो गई। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि, किसी विधायक को रोके जाने की बात नहीं है। हंगामा बढ़ता गया तो सीट से उठकर विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत ने ताम्रध्वज साहू से कहा कि अधिकारियों से कहिए कि विधायकों को न रोका जाए। किसी विधायक को विधानसभा आने से रोका नहीं जा सकता।

सूपेबेड़ा पर विपक्ष के नेताओं ने कहा साफ पानी नहीं दे पा रही है सरकार इसलिए लोगों की मौत हुई है। इस पर मंत्री रुद्र गुरु ने कहा कि, पानी की वजह से किसी की मौत नहीं हुई है। ये सुनकर अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा, धरमलाल कौशिक ने हंगामा कर दिया। विपक्षी नेताओं ने कहा कि अब तक सरकार सूपेबेड़ा के लोगों की मदद नहीं कर पाई। इस हंगामे के बीच ही विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने विधानसभा के प्रश्नकाल समाप्ती की घोषणा कर दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

साय कैबिनेट की बैठक: किसानों, कर्मचारियों और राज्य के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।...

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...