युवाओं को भाजयुमो से जोड़ने भिलाई महामंत्री चला रहे अभियान: शास्त्री नगर कैंप-1 में महामंत्री लोकेश पांडेय ने ली बैठक, हर वार्ड में भाजयुमो को मजबूत करने में जुटे युवा

भिलाई। 2023 के विधानसभा चुनाव में भले ही एक साल का वक्त हो लेकिन राजनीतिक दलों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। भाजयुमो के जिला महामंत्री लोकेश पांडेय के नेतृत्व में भाजयुमो अभियान चला रही है। ताकि मिशन-2023 वैशालीनगर विधानसभा में फिर से सफल रहे।

जिला महामंत्री लोकेश पांडेय ने युवाओं को संगठित करने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। शहर के हर वार्ड में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। युवाओं को संगठित कर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। लगातार अलग-अलग वार्डों में बैठकें लेकर युवाओं को भाजयुमो का हिस्सा बना रहे हैं।

रविवार को कैंप-1 के वार्ड-27 शास्त्री नगर में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री लोकेश पांडेय ने युवाओं की बैठक ली। वार्ड-27 में मां शारदा दुर्गोत्सव समिति के पदाधिकारियों को भाजपा के साथ जोड़ा और उन्हें पार्टी की नीति-रिती के बारे में जानकारी दी।

महामंत्री पांडेय ने बताया कि, युवाओं ने संकल्प लिया है कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का झंडा बुलंद करेंगे। इसके लिए वे आज से ही काम शुरू कर दिए हैं।

युवाओं को रोजगार दिलाने से लेकर अन्य अधिकारों को लेकर सड़क तक की लड़ाई लड़ने का संकल्प युवाओं ने लिया है। महामंत्री लोकेश पांडेय ने बताया कि वार्ड-27 शास्त्री नगर में स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।

इस दौरान युवाओं व रहवासियों ने अपनी-अपनी समस्या भी बताई है। उन्हें आश्वास्त किया गया है कि आने वाले दिनों में युवाओं के साथ जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाएगा। जिनकी भी जिम्मेदारी बनती होगी, उनसे जवाब मांगा जाएगा।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ युवाओं में जबरदस्त गुस्सा: लोकेश
भाजयुमो के जिला महामंत्री लोकेश ने कहा कि, शहर के हरेक वार्ड में युवा मोर्चा को मजबूत किया जा रहा है। वार्ड से लेकर बूथ में युवा मोर्चा की टीम तैयार हो रही है।

जो मिशन-2023 को उद्देश्य में रखते हुए भाजपा के लिए काम करेगी। लोकेश ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ लोगों का जबरदस्त गुस्सा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वार्ड नंबर-44 में विकास कार्यों के लिए...

भिलाई। भिलाई निगम के वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड में 21 मार्च शुक्रवार को विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया गया। उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह...

आयुक्त संग SLRM सेंटर का निरिक्षण करने पहुंचे दुर्ग...

दुर्ग। दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने दुर्ग निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल के साथ आज नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र वार्ड 21 सिंधिया नगर का...

भिलाई की सड़कों में खड़ी पुराने कंडम गाड़ियों पर...

भिलाई। भिलाई निगम एरिया में अवैध रूप से अतिक्रमण कर सड़क पर पुराने कंडम गाड़ी रखने वालों पर निगम के राजस्व की टीम कार्यवाही...

दुर्ग महापौर ने जारी की MIC सदस्यों की सूची,...

भिलाई। दुर्ग महापौर अलका बाघमार ने MIC सदस्यों की सूची देर रात जारी की। जानिए किसे मिली कौन से विभाग की जिम्मेदारी 1) वित्त लेखा...

ट्रेंडिंग