प्रेमिका की सहेली के घर पर प्रेमी ने डाला डाका: साथ घूमने का प्लान बनाया, आधे रास्ते से लौटकर आया और कर दिया घर साफ…दुर्ग पुलिस ने आरोपी को कैश, जेवर के साथ किया गिरफ्तार

भिलाई। पहले दिल पर डाका डाला और फिर प्रेमिका की सहेली के घर पर…। उस प्रेमिका को क्यों पता था कि उसका प्रेमी चोर निकलेगा। वारदात के लिए बड़ी प्लानिंग की और शातिराना अंदाजा में अंजाम भी दिया। पूरा मामला सुपेला इलाके का है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से कैश और जेवर बरामद हुए हैं।

पूरा मामला क्या है, ये आपको विस्तार से बताते हैं। दरअसल, घूमने गए युवक ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर अजमेर के आधे रास्ते से घर लौटकर अपनी प्रेमिका के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी युवक का नाम कुर्बान अली है। वह प्रार्थी शारदा खान का प्रेमी है। लाखों रुपये के गहने पार कर उसे खपाने में लगा था। आरोपी के खिलाफ धारा 457,380 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

सुपेला टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया कि गदा चौक सुपेला की रहने वाली नीका गोयल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सहेली शारदा खान और उनके परिवार के साथ अजमेर राजस्थान घुमने का प्लानिग किया। सहेली शारदा खान के सोने के गहने जेवर को पीड़िता अपने घर के आलमारी मे रखकर मकान में ताला जड़कर घूमने निकल गए। 18 फरवरी को ट्रेन से सहेली शारदा खान व कुर्बान अली के साथ तीनों राजस्थान जा रहे थे।

नागपुर पहुंचते ही कुर्बान अली तबीयत खराब का बहाना कर दिया। वह ट्रेन से उतर गया। सहेली शारदा खान के साथ अजमेर राजस्थान घूमने दोनों निकल गए। 25 फरवरी की सुबह बहन रीना वर्मा फोन करके बताई कि मकान का ताला टूटा पड़ा मिला है। सारा सामान चोरी हो गया। घर वापस लौटने के बाद घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।

प्रेमिका के सामान की खबर थी
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अजमेर जाने के लिए निकले युवक कुर्बान अली जो शारदा खान का प्रेमी है। आधे रास्ते से लौटकर आ गया था। कुर्बान अली को जानकारी थी कि उसकी प्रेमिका ने पीड़िता के घर में सोने के सारे जेवरात रखी है।

उसकी नियत डोल गई और प्लान तैयार कर आधे रास्ते से वापस आया और पीड़िता के मकान का ताला तोड़कर जेवरात पार कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस युवक पर पैनी नज़र रखी हुई थी। संदेह पूरी तरह पुख्ता होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मकान से सभी जेवरात हुए थे पार
पुलिस ने बताया कि आलमारी से 1 नग सोने की जेन्स अगुठी, 2 नग सोने का छोटा लॉकेट, 1 नग सोने की पत्ती, 1 नग सोने का बड़ा लाकेट, 1 जोडी सोने का टाप्स, 1 नग सोने की नथनी, 1 जोड़ी सोने की बाली, 10 नग सोने का मोती दाना ,

4 नग सोने का गेंहू दाना, 1 नग सैमसंग कंपनी 32 इंच एलईडी टीवी, 1 नग पीतल की लक्ष्मी मूर्ति, 2 नग पीतल लगा हुआ रूद्राक्ष माला, 1 नग पीतल का ब्रेसलेट गायब मिला। जिसकी कीमत 1.50 लाख रुपये आंकी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...