भाजयुमो ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन: कैम्प समेत शहर के मूलभूत परेशानियों से कराया अवगत… बड़ी शैक्षणिक संस्था खोलने की भी मांग; BJYM जिला अध्यक्ष और BJP मंडल अध्यक्ष समेत कई लोग रहे मौजूद

दुर्ग-भिलाई। भाजयुमो (भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा) के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा और भारतीय जनता पार्टी कैंप मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता
ने जनता की सुविधा हेतु दुर्ग जिला कलेक्टर ऋचा चौधरी से भेंट की, जिसमें भिलाई नगर निगम के केम्प क्षेत्र, सुपेला, खुर्सिपार सहित बस्ती क्षेत्रों मे जनता की मूलभूत समस्याओं के निरंकारण हेतु ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन अमित मिश्रा ने बताया कि, विदित हो कि 3 माह पूर्व भी कलेक्टर जी से मिलकर सभी विषय को रखा गया था, अब लोकसभा चुनाव के पश्चात पुनः कार्यों में गति हेतु कलेक्टर जी का ध्यान आकर्षण कराया गया।

ज्ञापन में क्या-क्या हैं मांग?

  • बैकुंठ धाम कैंप 2 में प्रस्तावित आत्मानंद चालू करने हेतु
  • पिछले दिन शिक्षा विभाग द्वारा आर.टी.ई मे हुई गड़बड़ी की जांच की मांग की गई
  • साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर से मांग की गई कि पर्यावरण संरक्षण हेतु पूरे दुर्ग भिलाई में पेड़ पौधे लगाने की मुहिम चलाई जाए
  • 18 नंबर रोड सुभाष चौक स्थित पुराना बीएसपी स्कूल जो 5 वर्ष से बंद पड़ा है उस स्थान पर कोई बड़ी शैक्षणिक संस्था चालू कराया जाय
  • फल मंडी कैंप 2 में बेतरतीब खड़े बड़े वाहनों से व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है
  • बारिश का मौसम शुरू होने से पूर्व भिलाई क्षेत्र मे सभी जगह नालियों की सफाई कराया जाय
  • प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हेतु जनता को खरीदी बिक्री वाले पट्टे के स्थान पर नया पट्टा दिया जाए
  • भिलाई शहर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था ठीक कराई जाए

भरतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि कलेक्टर महोदय से सार्थक भेंट एवं चर्चा हुई जिसमें नए स्कूल आरंभ करने हेतु, सफाई व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण सहित जनहित की चर्चा की गई। इस दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, कैंप मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, गोपल बिश्ट, नन्दू गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद गुप्ता, मंडल मंत्री धर्मेंद्र पांडे, युवा मोर्चा कैंप मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह मौजूद रहे। यह जानकारी जिला मिडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव...

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने...

वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम… भिलाई में...

भिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2025 से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा एक भव्य वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की जा...

TI Promotion: छत्तीसगढ़ में 40 से ज्यादा इंस्पेक्टर बने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने जा रहा है। राज्य सरकार ने 40 इंस्पेक्टरों को पदोन्नत कर उप पुलिस अधीक्षक...

Breaking: सुपेला संडे मार्केट में लगी भीषण आग, कई...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला स्थित सन्डे मार्केट में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई है। आग की चपेट में आने...

ट्रेंडिंग