VIDEO: भिलाई में सरकार के खिलाफ भाजयुमो का गुस्सा: पुलिस की मौजूदगी के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंक दिया CM का पुतला…जलते हुए पुतले में पानी डालने हाथ फ्रैक्चर होने के बावजूद पहुंचे चौकी प्रभारी

भिलाई। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंक दिया। सूर्या मॉल चौक भिलाई पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया।

भाजयुमो के प्रदेश नेता रोहन सिंह ने बताया कि, कल छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत को जबरदस्ती गिरफ्तार कर विधानसभा थाने ले जाया गया। उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। जिसका कल विधानसभा थाने में जोरदार विरोध किया गया। आज इस दुर्व्यवहार के कारण युवा मोर्चा द्वारा सूर्या मॉल चौक में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

पुतला दहन मे मुख्य रूप से प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी कवरपाल सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोशल मीडिया अमन राजपूत, शेखर साह, अभिषेक परिहार, आकाश राजपूत, जय पटेल, सत्या पंडित, चिंटू सिंह, दीपक निर्मलकर, नवजोत सिंह, अर्जुन पांडेय अन्य युवा मोर्चा के साथी उपस्थित थे।

हाथ में फ्रैक्चर, बावजूद पहुंच गए पुतले में पानी डालने
पुलिस की मौजूदगी में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया…ये चर्चा का विषय बना हुआ है। वहां पुलिस का अमला मौजूद था लेकिन पुतला फूंकने में भाजयुमो कार्यकर्ता सफल हुए। भाजयुमो नेता रोहन सिंह ने खूब छकाया।

प्रदर्शन के दौरान स्मृति नगर पुलिस चौकी प्रभारी युवराज देशमुख पहुंच गए। उनका एक हाथ फ्रैक्चर है। बावजूद उन्होंने सीएम के पुतले में पानी डालने का प्रयास किया। आखिर में चौकी प्रभारी व उनकी टीम सफल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का कांग्रेस...

रायपुर। महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता...

पंडरिया के वनांचल में 61 लोगों की घर वापसी...

पंडरिया। कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के दौरान 61 लोगों की मूल धार्मिक...

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर की गिरफ्तारी : CM...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी...

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने : मुकेश...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम की प्रारंभिक मतदाता सूची में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा विधायक रिकेश सेन पर निशाना...