काला झंडा दिखाने जा रहे भाजयुमो कार्यकर्ता हिरासत में: CM भूपेश के भिलाई पहुंचते ही हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता…थाने में बिठाकर रखे, भिलाई से रवाना होते ही सभी को छोड़ दिए

आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता काला झंडा दिखाने के लिए निकले थे। छावनी चौक से पावर हाउस की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने छावनी चौक पर ही रोका। सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि हल्ला बोल आंदोलन पर हुए फर्जी एफआईआर को वापस लेने, 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने, शराब बंदी करने और शासकीय कर्मचारी को हड़ताल पर है उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण करने।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया हैं कि सरकार छत्तीसगढ़ से पैसा दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय भेज रही है और हमारे युवा साथियों को न ही बेरोजगारी भत्ता दे रही है और ना ही शासकीय कर्मचारियों की मांग पूरी कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस छावनी चौक से गिरफ्तार करके पोलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 लेके आई। कार्यक्रम में मुख्यरूप से भिलाई निगम के पार्षद पीयूष मिश्रा, रोहन सिंह, मयंक गुप्ता, सन्नी यादव, कंवरपाल सिंह, राम पूजन सिंह, जीत शर्मा, पलाश लिहितकर, अमन पांडे, प्रिंस राय, संकेत, अर्जुन, दीपक, प्रताप एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...