भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय ने नयनदीप स्कूल के बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय का जन्मदिन आज सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। पाण्डेय ने आज सेक्टर 9 हनुमान मंदिर में बजरंग बली की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं भिलाईवासियों के खुशहाली व समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात उन्होंने सेक्टर 8 स्नेह संपदा स्कूल एवं सिविक सेंटर नयनदीप स्कूल बच्चों के साथ वक्त बिताया। उन्होंने नयनदीप स्कूल में बच्चों के साथ गाना गाया और केक काटकर जन्मदिन मनाया। पाण्डेय ने कहा कि मैं हर वर्ष इन बच्चों के बीच आता हूं, ये बच्चे पूरे स्नेह के साथ मेरा जन्मदिन मनाते हैं एवं इस दिन को मेरे लिए और भी खास बना देते हैं। मैं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...