खुर्सीपार की समस्याओं पर फूटा BJYM का गुस्सा: जोन ऑफिस का किया घेराव… इन समस्याओं को दूर करने लिखा पत्र

भिलाई। खुर्सीपार की विभिन्न समस्याओ को लेकर एक बार फिर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोला है। खुर्सीपार क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं हैं जिसका समाधान नहीं हो रहा है। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद समस्याओं को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है‌। अगर तमाम समस्याओं का निदान नहीं होता तो आने वाले दिनों में भाजयुमो द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इन समस्याओं को लेकर भाजयुमो ने लिखा पत्र

  • खुर्सीपार के इकलौते स्टेडियम में भ्रष्टाचार हुआ है, उसे बच्चों व युवाओं के खेलने लायक बनाया जाए।
  • खुर्सीपार इलाके में लगाए गये ओपन जिम का संधारण नहीं हुआ है, अस्त व्यस्त पड़ा हुआ है। गार्डन का बुरा हाल है। आसामाजिज तत्वों का जमावड़ा रहता है, तत्काल इसका समाधान चाहिए।
  • खुर्सीपार के BSP क्वार्टर इलाके में बैकलाइन की समस्या है, इसकी सफाई के लिए अभियान चलाया जाए, ताकि लोगों को गंदगी से राहत मिले।
  • खुर्सीपार में बिजली सप्लाई की समस्या है, बिजली कटौती हो रही है, लोग परेशान है। इसका समाधान चाहिए।
  • खुर्सीपार इलाके में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है, सफाई व्यवस्था की मानिटरिंग नहीं हो रही है। इसमें भ्रष्टाचार हो रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए
  • पावर हाउस से लेकर डबरापारा तक सर्विसलेन का बुरा हाल है, सड़क का मेंटेनेंस करना चाहिए
  • ट्रैफिक सिग्नल बंद पड़े हुए हैं इलाके की‌, उसका मेंटेनेंस कराकर समाधान कराना चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी...

दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निर्माण सामग्री से भरे गोदाम में चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोदाम...

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...

छत्तीसगढ़ में SIR को लेकर सियासी घमासान, पूर्व मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में Special Intensive Revision (SIR) को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने SIR के बाद मतदाता...