छत्तीसगढ़: महिला कांस्टेबल की मिली लाश: सरकारी क्वार्टर में पंखे से लटका मिला लेडी कांस्टेबल का शव… SP कार्यालय में थी पदस्थ… परिजनों का कहना – बेटी की हत्या की गई है

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एसपी कार्यालय में पदस्त महिला कांस्टेबल का शव उसके क्वाटर में फंदे से लटका मिला है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला कॉन्स्टेबल का नाम सीमा फर्रे 30 वर्ष था।

जानकारी के मुताबिक, नैला भाटापारा निवासी महिला कांस्टेबल सीमा फर्रे (30) पुत्री मनीराम फर्रे जांजगीर के SP कार्यालय में पदस्थ थी। वह यहां पुलिस कॉलोनी निलयम के सरकारी क्वार्टर में अकेले ही रहती थी। सुबह पड़ोसियों की नजर खिड़की पर पड़ी तो अंदर सीमा फांसी से लटकी हुई थी। शव पंखे से चुन्नी के सहारे लटका हुआ था।

इस पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक सीमा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महिला कांस्टेबल की मिली लाश: सरकारी क्वाटर में फंदे से लटकत मिला शव...SP कार्यालय में थी पदस्थ....

पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। महिला सिपाही के पिता मनीराम फर्रे ने कहा कि उनकी बेटी काफी सुलझी हुई थी वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती। बताया कि पिछले 2 दिनों से उनकी बात अपनी बेटी से नहीं हो पाई थी। वह कॉल रिसीव नहीं कर रही थी। इस पर बेटे को उसे देखने के लिए भेजा था। सुबह करीब 7.30 बजे मुझे उसकी मौत का पता चला। उन्होंने बेटी की हत्या कर उसके शव को लटकाने की आशंका जाहिर की है।
सीमा फर्रे- फाइल फोटो

9 साल से पुलिस की नौकरी में थी सीमा
बताया जा रहा है कि सीमा फर्रे करीब 9 साल से पुलिस में नौकरी कर रही थी। उसकी साल 2013 में पुलिस कांस्टेबल के तौर पर भर्ती हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके आने के बाद आगे जांच की दिशा तय होगी।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...