बड़ी खबर: नमाज के दौरान मस्जिद में बम ब्लास्ट, 70 से अधिक घायल, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

नमाज के दौरान मस्जिद में बम ब्लास्ट, 70 से अधिक घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पेशावर के पुलिस लाइन स्थित मस्जिद में सोमवार को भीषण बम ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना तेज था कि मस्जिद का एक हिस्सा ढह गया। विस्फोट होते ही अफरा-तफरी मच गई। घायल लोग मदद के लिए चीखने लगे। घायलों को पुलिस की गाड़ियों में लादकर अस्पताल पहुंचाया गया। इस बम धमाके में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

बम धमाका दोपहर करीब 1:40 बजे हुआ। धमाके के वक्त मस्जिद में लोगों की भीड़ थी। बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए आए हुए थे। धमाके के बाद मस्जिद के आसपास के इलाके में आपातकाल लगा दिया गया है और इलाके को सील कर दिया गया है।

धमाके की चपेट में आकर 70 लोग घायल
बम धमाके की चपेट में आकर 70 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। लेडी रीडिंग हॉस्पिटल के प्रवक्ता मोहम्मद असीम ने बताया कि 70 घायलों को अस्पताल लाया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। सिर्फ एम्बुलेंस को इलाके में जाने की अनुमति है।

मलबे में दबे हो सकते हैं लोग
पेशावर के पुलिस अधिकारी सिकंदर खान ने कहा कि मस्जिद का एक हिस्सा ढह गया है। इसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस और सेना के जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मस्जिद में बम लगाया गया था या यह आत्मघाती हमला था। दूसरी ओर रेड जोन की ओर जाने वाले रास्तों को पुलिस ने बंद कर दिया है।

बता दें कि पिछले साल भी पेशावर में इसी तरह का भीषण बम ब्लास्ट हुआ था। कोचा रिसालदार इलाके में एक शिया मस्जिद के अंदर हुए आत्मघाती बम धमाके में 63 लोगों की मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

13 मई को छत्तीसगढ़ आ रहे है केंद्रीय मंत्री...

रायपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अम्बिकापुर के दौरे पर आएंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने समर वेकेशन में किया बदलाव: अब...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वर्ष 2025 के लिए निर्धारित अवकाश कैलेंडर में बदलाव करते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीखों में संशोधन किया है। पहले...

CG – 44 कर्मचारी बर्खास्त: भर्ती घोटाले में बड़ा...

44 employees dismissed रायगढ़। पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग रायगढ़ में वर्ष 2012 में की गई चतुर्थ श्रेणी भर्ती में अनियमितता और धांधली की पुष्टि के...

CM साय का बड़ा ऐलान: नवविवाहिताओं को भी जल्द...

रायपुर। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना...

ट्रेंडिंग