CREDA अध्यक्ष पर लगा रिश्वतखोरी का आरोप: सवन्नी ने काम के बदले मांगा 3% कमीशन… विधायक देवेंद्र ने साय सरकार को घेरा… बोले – मुख्यमंत्री का भी हिस्सा इसलिए नहीं हो रही कार्यवाही

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष और भाजपा नेता भूपेश सवन्नी पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है भूपेश सवन्नी ने काम के बदले 3% कमीशन मांग की। इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिकायत की गयी है। वहीं इस मामले में विधायक देवेंद्र ने कहा की क्रेडा कमीशन में मुख्यमंत्री का भी हिस्सा है, इसलिए नहीं हो रही कार्यवाही।

आपको बता दे की शिकायतकर्ता सुरेश कुमार समेत क्रेडा इकाई के वेंडर्स के मुताबिक भूपेंद्र सवन्नी अपने निज सहायक वैभव दुबे के माध्यम से कमीशन की मांग कर रहे हैं। वेंडर्स ने ब्लैक लिस्टेड करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। शिकायत की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शिकायत कॉपी वायरल होने के बाद कांग्रेस विधायक देवेंद्र ने सरकार को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की बात करने वाली सरकार आखिर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। क्या मुख्यमंत्री जी का भी हिस्सा इसमें फिक्स है? साथ ही कांग्रेस ने कहा कि चंदा दो धंधा लो भाजपा की नीति है।

वेंडर्स के अनुसार जब से क्रेडा अध्यक्ष का पदभार भूपेंद्र सवन्नी ने संभाला है। उसके बाद से वैभव दुबे उन पर दबाव बना रहा है। वेंडर्स से जो काम पूरा हो चुका है, उसका 3 प्रतिशत मांगा जा रहा है। साथ ही जो वेंडर्स विरोध कर रहे हैं, उनके काम की जांच कराने, उन्हें नोटिस देने और ब्लैक लिस्टेड करने की धमकी दी जा रही है।

वेंडर्स ने क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और उनके निज सहायक वैभव दुबे की शिकायत पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और संगठन मंत्री पवन साय से की है। वेंडर्स ने इस मामले में गोपनीय जांच कराने और बीजेपी नेता भूपेंद्र सवन्नी पर कार्रवाई की मांग की है।
जून में वेंडर्स ने की थी शिकायत

क्रेडा अध्यक्ष और उनके निजी सहायक के खिलाफ वेंडर्स ने 20 जून को शिकायत की थी। 1 जुलाई को इसे रिमार्क किया गया है। 8 जुलाई को इस मामले में मुख्यमंत्री सचिवालय ने जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के साथ ही पूरी रिपोर्ट जनदर्शन की वेबसाइट में अपलोड करने के लिए कहा गया है।

कांग्रेस पार्टी के तरफ से कहा गया की मुख्यमंत्री सचिवालय से जांच के आदेश आते ही शिकायत की कॉपी 29 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। वहीं क्रेडा अध्यक्ष पर लगे आरोपों पर बीजेपी की ओर से अब तक कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है। चंदा दो, धंधा लो ये भाजपा की नीति।

क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के खिलाफ हुई शिकायत को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कि चंदा दो और धंधा लो ये भाजपा की नीति है। ठेकेदार परेशान हैं और डरे हुए हैं। भाजपा नेता हर मामले में कमीशन की मांग करते हैं। हर विभाग में कमीशनखोरी चल रही है।

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कहा की जब से सुशासन की सरकार आई है, तब से लेकर सभी विभागों में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। क्रेटा में काम कार्य करने वाले साथियों से 3% कमिशन की मांग की जा रही है, इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से हुई है। भ्रष्टाचार पर zero टोलरेंस की बात करने वाली सरकार आखिर कार्यवाही क्यों नहीं कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...