CG में पूर्व विधायक के भाई की हत्या, जंगल में मिली लाश, चेहरा कंकाल में तब्दील

जशपुर। लैलूंगा के पूर्व विधायक चक्रधर सिदार के छोटे भाई जयपाल सिंह सिदार की आज सिसरिंगा मंदिर के पास सड़ी गली लाश मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा के पूर्व विधायक चक्रधर सिदार के छोटे भाई जयपाल सिंह सिदार 7 जुलाई को अपनी बेटी को स्कूल छोडने निकले थे। इसी बीच वो रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए थे। परिजनों के द्वारा पतासाजी करने पर उनके फोन का लास्ट लोकेशन जशपुर में मिला था। इस बीच लापता जयपाल सिंह सिदार के बारे में सूचना देने वालों को परिजनों द्वारा 21 हजार रूपये नगद देने की भी घोषणा की गई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धरजयगढ़ क्षेत्र में स्थित सिसरिंगा मंदिर के पास जंगल में आज जयपाल सिंह सिदार की सड़ी गली लाश मिली है। चेहरा तरह कंकाल में तब्दील हो चुका है और कपड़े बाॅडी में चिपके हुए मिले हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया था उसी के निशानदेही पर यह शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...