शर्मनाक: जीजा ने बेटे और भाई संग मिलकर नाबालिग साली से किया गैंगरेप, फिर रेड लाइट एरिया में बेचा, जानिए पूरा मामला

जीजा ने बेटे और भाई संग मिलकर नाबालिग साली से किया गैंगरेप

नई दिल्ली। राजस्थान (Rajasthan) के धौलपुर (Dholpur) जिले में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप (Gangraped Minor Girl) कर रेड लाइट एरिया (Red Light Area) में बेचने का मामला सामने आया है। गैंगरेप पीड़िता अब पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रही है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस संबंध में पीड़िता ने राज्य महिला आयोग से भी शिकायत की, परंतु अब तक उसे न्याय नहीं मिल पाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी जीजा उस पर लगातार आपसी समझौता करने का दबाव बना रहा है।

नाबालिग पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके जीजा ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ कई बार रेप किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी जीजा की हैवानियत यही नहीं थमी और फिर उसने अपने बेटे, छोटे भाई और कुछ लड़कों के साथ गैंगरेप करवाकर उससे देह व्यापार भी करवाया है।

पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 2020 में उसके पिता किसी केस में जेल चले गए, जिसके बाद उसके पालन पोषण के लिए बड़ी बहन और जीजा अपने साथ घर ले आए। इसके बाद पहले जीजा, फिर उसका छोटा भाई और बेटे के समेत कई लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी बहुत पिटाई की गई और कोलकाता के एक रेड लाइट एरिया में बेच दिया।

पीड़िता का कहना है कि जब उसे पता चला कि उसके पिता जेल से बाहर आ गए, तब वह कोलकाता से धौलपुर पहुंची और पिता को अपनी आपबीती बताई। इसके बाद 23 दिसंबर को पीड़िता और उसके पिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 376 डी में मामला दर्ज कर जांच के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...