नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, किसानों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज अपने जनसम्पर्क भ्रमण के दौरान रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग के ग्राम गनौद में धान उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। डॉ. डहरिया ने वहां पर किसानों से समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी का जायजा लिया और किसानों को भुगतान के बारे में सहकारी समिति में मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली।

सहकारी समिति के अधिकारियों ने बताया कि समिति में अब तक करीब 44 हजार 255 क्विंटल धान खरीदी गई है तथा किसानों को 7 करोड़ 8 लाख 45 हजार रूपए की भुगतान ऑनलाइन कर दिया गया है। समिति के अधिकारियों ने जानकारी दी कि उपार्जन केन्द्र से अब तक मिलर्स द्वारा 38 हजार 400 क्विंटल धान का उठाव किया गया है। धान खरीदी हेतु पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध है और धान खरीदी सुचारू ढंग से की जा रही है। मंत्री डॉ. डहरिया ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी केन्द्र में आने वाले किसानों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े यह सुनिश्चित करें। किसानों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...