ब्राउन शूगर तस्करी करते हड्‌डी समेत 3 आरोपी पकड़े गए: दुर्ग-भिलाई के लड़के दे रहे ब्राउन शूगर की तस्करी को अंजाम…बॉर्डर पर पहली बार पुलिस ने जब्त किया भारी मात्रा में ब्राउन शूगर

  • चिचोला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी
  • राजनांदगांव जिले में ब्राउन शूगर का पहला मामला
  • कुल 47 ग्राम ब्राउन शूगर बरामद
  • पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की
  • तीनों लड़कों के पास से 90000 रुपए कैश भी बरादम
  • 10 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है जब्त ब्राउन शूगर की कीमत

पुलिस ने इन्हें पकड़ा

  1. दीपक कुमार पिता रामकिशोर गुप्ता, उम्र-35 साल, शंकर नगर बौद्ध विहार रोड शिव मंदिर के पास दुर्ग
  2. चित्रकांत पिता स्व. प्रमोद सिंह राजपूत, उम्र-31 साल, ऋषभ ग्रीन सिटी, सी-15, दुर्ग,
  3. विवेक सोना उर्फ विवेक हड्डी, निवासी सेक्टर- 5 सड़क नंबर- 08 के पीछे, भिलाई

पूरा मामला क्या है, यह भी जानिए

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में चलाये जा रहे नशा उन्मुलन अभियान के तहत् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय, सीएसपी राजनांदगांव गौरव राय, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डोंगरगढ़ कृष्णा पटेल के मार्गदर्शन में लगातार अवैध तस्करों पर कार्यवाही कर लगाम लगाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 24 अगस्त 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक पुराने मोटर सायकल हीरो होण्डा सीबीजेड में मादक पदार्थ लेकर नागपुर से दुर्ग की ओर आने वाली है कि

सूचना पर तत्काल मुखबीर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर प्राप्त दिशा-निर्देश अनुसार पुलिस चौकी चिचोला प्रभारी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के द्वारा अपने चिचोला स्टाप सउनि विनोद कुमार वर्मा, प्र0आर0- 89 संजय चौधरी, प्र0आर0- 122 रोहित पडोटि, प्र0आर0- 914 घनश्याम वर्मा, आर0- 1343 आशिष मानिकपुरी, आर0- 1741 लीलाधर मण्डलोई का टीम तैयार कर आर0टी0ओ0 बैरियार ग्राम रामपुर (खातुटोला) के पास नांकाबंदी कार्यवाही कर नागपुर की ओर से आ रहे सीबीजेड मोटर सायकल वाहन (सीजी 07 एलवाई 0612) को पकड़कर वाहन को चेक किया गया।

चेकिंग के दौरान मोटर सायकल वाहन में एक सिल्वर रंग के रैपर में रखे 45 ग्राम ब्राउन सुगर मिला मोटर सायकल के चालक को नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक कुमार गुप्ता पिता रामकिशोर गुप्ता उम्र 35 साल साकिन शंकर नगर बौद्ध विहार रोड शिव मंदिर के पास दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग एवं सवार व्यक्ति अपना नाम चित्रकांत राजपूत पिता स्व. प्रमोद सिंह राजपुत उम्र 31 साल साकिन ग्राम भरचट्टी थाना बेरला जिला बेमेतरा (छ0ग0) हाल- रिशभ ग्रीन सिटी सी-15, दुर्ग, थाना पुलगांव जिला दुर्ग (छ0ग0) का रहने वाला बताये व चालक दीपक कुमार गुप्ता द्वारा भिलाई के निवासी विवेक सोना उर्फ विवेक हड्टी का माल होना बताया।

आरोपियों के विरूद्ध धारा- 21(बी) एनडीपीएस की विधिवत कार्यवाही कर तत्काल गवाहों एवं आरोपियों को साथ लेकर दुर्ग पंहूचकर विवेक सोना उर्फ विवेक हड्डी निवासी सेक्टर- 5 सड़क नंबर- 08 के पिछे भिलाई जिला दुर्ग (छ0ग0) को उसके घर के सामने पकड़कर आरोपी के कब्जे से 02 ग्राम ब्राउन सुगर एवं किमती नगदी- 90000/-रू0 जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाना है। जप्त किये गये ब्राउन सुगर की कुल मात्रा- 47 ग्राम अन्तराष्ट्रीय किमती- 940000/-रू0 है, नगदी रकम- 90000/-रू0 एवं मोटर सायकल सीबीजेड वाहन क्रमांक- सीजी 07 एलवाई 0612 किमती- 30000/-रू0 है जुमला अन्तराष्ट्रीय किमती- 10,60,000/-रू0 है। पुछताछ पर आरोपीगण लंबे समय से ब्राउन सुगर के कारोबार में संलिप्त होना पाया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरिया श्री राम अवतार ध्रुव, पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर, विदेशीराम बिनिया, सउनि विनोद कुमार वर्मा, प्र0आर0- 89 संजय चौधरी, प्र0आर0- 122 रोहित पडोटि, प्र0आर0- 914 घनश्याम वर्मा, आर0- 1343 आशिष मानिकपुरी, आर0- 1741 लीलाधर मण्डलोई एवं भिलाई के आरोपी को पकड़ने में चौकी प्रभारी तुमड़ीबोड़ आलोक साहू एवं सायबर सेल से आर0-1146 आदित्य सिंह, आर0-1120 मनोज खुंटे का विशेष योगदान रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जरूरतमंदो के लिए रूआबांधा में बना RRR सेंटर: आयुक्त...

रिसाली, दुर्ग। रिसाली निगम में कचरा पृथक केन्द्र में केवल कचरा नहीं अब उपयोगी सामानों को भी सहेजने का कार्य किया जा रहा है।...

रायपुर में जहर देकर बेजुबानों की हत्या! चंद्रा स्क्वायर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जानवरों के प्रति बढ़ती क्रूरता एक चिंताजनक विषय है। ख़बरों के अनुसार, चंद्रा स्क्वायर रिलायंस स्मार्ट मोवा क्षेत्र...

CG – सरपंच प्रत्याशी की मौत: तेज रफ्तार ट्रक...

CG गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर आई है। यहां एक तेज रफतार ट्रक ने सरपंच प्रत्याशी को कुचला दिया है। इस हादसे...

Toll Pass को लेकर जल्द आ सकता है बड़ा...

डेस्क। जल्द ही आपको अपने वाहन के FASTag (फास्टैग) को बार-बार रिचार्ज करना बीते जमाने की बात हो सकती है। भारत सरकार ने राष्ट्रीय...

ट्रेंडिंग