दुर्ग शहर में प्राइम लोकेशन की दुकान चाहिए तो करें आवेदन: 7 सितंबर तक निगम ने मांगे आवेदन…इन दो जगहों की कांप्लेक्स में ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर में खाली है दुकान

दुर्ग। अगर आप दुर्ग शहर में रहकर बिजनेस करना चाहते हैं या पहले से संचालित कर रहे हैं तो उसे ग्रो करना चाहते हैं तो इससे अच्छा मौका आपको फिर शायद कभी न मिले। नगर निगम दुर्ग द्वारा दुकानों की बिक्री के लिए टेंडर कॉल किया गया है। दो जगहों की दुकानों के लिए टेंडर कॉल किया गया है। दोनों प्राइम लोकेशन है। पहला है नल घर शॉपिंग कांप्लेक्स तो दूसरा है गंज मंडी शॉपिंग कांप्लेक्स।

नगर निगम दुर्ग द्वारा निगम सीमा क्षेत्र में नया बस स्टैंड के सामने नवनिर्मित नलघर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और गंज मंडी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निविदा निकाला है। निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2022 है। पूर्व में किए गए निविदा में जलघर शॉपिंग कम्प्लेक्स की 6 दुकानें और गंज मंडी की 7 दुकानों की बिक्री हो गई।

आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देशानुसार राजस्व विभाग एवं बाजार विभाग की समीक्षा बैठक रखने के बाद कॉम्प्लेक्स के निविदा के संबंध में अधिकाधिक लोगों को जानकारी हो तथा अधिक लोग निविदा में भाग ले सके। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

नलघर शॉपिंग कांप्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर में 22 तथा फर्स्ट फ्लोर में 22 दुकाने निर्मित है। वर्तमान में मुख्य मार्ग पर होने के साथ श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के खुल जाने से उक्त कांप्लेक्स व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी उपयुक्त देखा जा रहा है।

उक्त कॉम्प्लेक्स सर्व सुविधा युक्त है जिसमें लिफ्ट की भी सुविधा है। कलेक्टोरेट और तहसील कार्यालय के निकट होने से आगामी समय में बाजार इस जगह में विकसित होने की प्रबल संभावना है।

गंज मंडी शॉपिंग कांप्लेक्स में कितनी दुकानें, यह भी जानिए
इसी प्रकार निगम सीमा अंतर्गत गंज मंडी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के भूतल में 37 दुकानें तथा प्रथम तल में 37 दुकाने निर्मित है। जिसके लिए भी निविदा आमंत्रित की गई है।

आयुक्त प्रकाश सर्वे द्वारा उक्त दुकानों के निविदा में अधिकाधिक निविदा कारों को भाग लेने की अपील की गई है। दोनों दुकानों की निविदा निकली गई है। अलग-अलग साइज में दुकान निर्माण किया गया है। जिसमे शासन के आदेशानुसार आरक्षण का भी पालन किया गया है। इसी प्रकार दोनों शॉपिंग कांप्लेक्स में दुकानें भूतल व प्रथम तल पर निर्मित है। इंदिरा मार्केट में व्यस्त सड़कों के कारण आवागमन में बाधा होने के कारण जनसुविधा को देखते हुए पार्किंग सुविधा सही मुख्य मार्ग में बनाई गई है। उक्त दुकानें व्यापारिक दृष्टिकोण से लाभप्रद है तथा व्यापार के लिए उपयुक्त है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...