टाउनशिप के रहवासी ध्यान दें: अब इस App में कर सकेंगे बिजली बंद होने की शिकायत…आने वाले दिनों में बिजली कब रहेगी बंद, यह भी बताएगा App

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग ने भिलाई के नगरवासियों को बेहतर सेवा देने के लिए सदैव ही कृत-संकल्पित रहा है। इसी क्रम में नगर सेवाएं विभाग के टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग (टीईईडी) जनसामान्य को एक नई सुविधा प्रदान करते हुए “टाउनशिप टीएसडी एप” उपलब्ध कराया है। इस जनसुविधा एप का विकास संयंत्र के इनकॉल्स विभाग तथा टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग (टीईईडी) के संयुक्त प्रयास से किया गया है।

इस एप के माध्यम से भिलाई के नगरवासियों को भिलाई टाउनशिप एरिया में होनेवाले विद्युत अवरोधों की तत्काल सूचना उपलब्ध हो पाएगी। इसी प्रकार उपभोक्ता इस एप के माध्यम से अपने घरों, दुकानों व क्षेत्रों में आनेवाले विभिन्न विद्युतीय संबंधी समस्याओें की शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। जिससे विद्युतीय शिकायतों का त्वरित निवारण किया जा सके। इस एप से भिलाई टाउनशिप के उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। यह एप सिर्फ एंड्राइड मोबाइल यूजर हेतु उपलब्ध है। इसे इंस्टाल करने हेतु निम्न प्रक्रियाएं अपनाएंः-

स्टेप 1:- https://www.sail-bhilaisteel.com/पर जाएं। ‘Township TSD App’ .apk फाइल को डाउनलोड करें। स्टेप 2:- डाउनलोड फोल्डर में ‘Township TSD App’ .apk फाइल को ब्राउज करें। स्टेप 3:- एप इंस्टालर फाइल पर क्लिक करें और इंस्टाल सेलेक्ट करें। स्टेप 4:- ओपन पर क्लिक करें या टीएसडी एप के नये आइकाॅन के साथ सेल लोगो पर क्लिक करें।

इस प्रकार पंजीकृत विद्युत उपभोक्ता इस एप के माध्यम से टाउनशिप क्षेत्र में विद्युत की वर्तमान स्थिति को जान सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...