14 साल के बच्चे की निर्मम हत्या: खेत में महुआ बीनने को लेकर हुआ विवाद, आरोपी ने बच्चे पर इतनी जोर से किया वार कि कुल्हाड़ी सिर में धंसी, अस्पताल ले जाते समय मौत

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में 14 साल के बच्चे की निर्ममता से हत्या का मामला सामने आया है। खेत के पूर्व मालिक ने बच्चे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। विवाद महुआ बीनने को लेकर हुआ था। बताया जा रहा है की वार इतना तेज था कि कुल्हाड़ी बच्चे के सिर को चीरती हुई अंदर धंस गई। आसपास के लोगों ने बच्चे को खून से लथपथ पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। हालांकि जब तक बच्चे को अस्पताल ले गए, उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

परतापुर क्षेत्र के गांव पीवी 124 में निवासी 14 साल का बच्चा दीनबंधु सरकार पुत्र दीपक सरकार घर से करीब आधा किमी दूर गांव के बाहर महुआ बीनने के लिए रोज जाता था, लेकिन खेत का पुराना मालिक मिथुन चढ्‌ढा (35) उसे मना करता। बताया जा रहा है कि दीनबंधु गुरुवार को भी महुआ बीनने के लिए गया था, तभी वहां मिथुन पहुंचा और बच्चे को देख भड़क गया। आरोप है कि उसने अपने पास रखी कुल्हाड़ी से दीनबंधु के सिर पर वार कर दिया।

कुल्हाड़ी निकालते ही फूट पड़ी खून की धार
वार इतना घातक था कि कुल्हाड़ी बच्चे के सिर में धंस गई। बच्चा वहीं खून में लथपथ होकर गिर पड़ा। कुछ देर बाद वहां से जा रहे लोगों ने बच्चे को देखा तो सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच बच्चे के सिर से कुल्हाड़ी निकाली तो खून की धार फूट पड़ी। वह उसे इलाज के लिए पखांजूर अस्पताल लेकर भागे, लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

सनकी है हत्यारोपी, खेत बेचने के बाद पेड़ पर जताता था हक
बच्चे का हत्यारोपी मिथुन वारदात के बाद भागकर अपने घर में छिपा था। पुलिस को हत्या की सूचना मिली तो वह जांच में जुट गई। इस बीच पता चला कि मिथुन ने ही बच्चे की हत्या की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सनकी किस्म का है। छोटी-छोटी बातों पर वह लोगों से मारपीट करता था। जिस खेत में महुआ बीनने को लेकर विवाद हुआ, वह भी आरोपी बेच चुका था, लेकिन पेड़ पर अपना हक जताता था।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...