महिला की नृशंस हत्या: अवैध संबंधों के शक में पहले की पिटाई फिर काट दिया पत्नी का गला… खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस से बोला – उसने खुदकुशी कर ली… संतान नहीं होने की वजह से आरोपी ने की थी दूसरी शादी

अवैध संबंधों के शक में पहले की पिटाई फिर काट दिया पत्नी का गला

क्राइम डेस्क। झारखंड के कोडरमा जिले में पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करते हुए एक पति ने अपनी पत्नी पर गैर मर्दों के साथ नाजायज संबंध रखने का आरोप लगाकर उसकी बर्बरता पूर्वक पिटाई करने के बाद चाकू से गला काट कर नृशंस हत्या कर दी. इतना ही नहीं पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से आरोपी पति खुद ही थाना पहुंचकर पुलिसकर्मियों को अपनी पत्नी द्वारा चाकू से गर्दन काटकर आत्महत्या करने की झूठी कहानी बताई.

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक महिला का कटा हुआ गला के साथ-साथ मौके वारदात से खून से सना हुआ चाकू भी बरामद किया है.घटना को लेकर शंका होने पर पुलिस ने आरोपी पति से कड़ाई से पूछताछ की.पूछताछ के क्रम में पति टूट गया और उसने हत्या की बात को कबूल ली है, आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ पुलिस हत्याकांड की घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर जांच में जुट गई है.

गला काटकर पुलिस को बताई आत्महत्या की कहानी
पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली यह घटना झारखंड के कोडरमा जिला के कोडरमा थाना क्षेत्र के दुद्धी माटी में हुई है .यहां एक आरोपी पति भीम पंडित ने अपनी दूसरी पत्नी सुनीता देवी पदकर पर मर्दों के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाकर उसकी बेरहमी से पिटाई करने के बाद बर्बरता पूर्वक चाकू से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी.हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने साजिश के तहत खुद ही थाना पहुंचकर अपनी पत्नी द्वारा चाकू से गला काटकर आत्महत्या करने की झूठी कहानी पुलिस को बताई.

पूछताछ के बाद आरोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज कर जांच में जुट गई और शंका होने पर पूछताछ के क्रम में पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति भीम पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मृतक महिला सुनीता देवी की उम्र लगभग 45 वर्ष जबकि आरोपी पति भीम पंडित की उम्र 50 वर्ष है.

हत्याकांड की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के आसपास रहने वाले पड़ोसियों से पूछताछ की. इस दौरान पड़ोसियों ने बताया कि अक्सर दोनों पति-पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था.पति पत्नी पर दूसरे महिला के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाकर पिटाई करता था.इसे लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी.

पंचायत के बाद महिला सुनीता देवी अपने पिता के घर जाकर रहने लगी थी. घटना से 2 दिन पूर्व ही वह मायके से ससुराल लौटी थी, ससुराल लौटने के उपरांत पति भीम पंडित महिला पर अवैध संबंध रखने का आरोप लगाकर, विवाद के बाद उसकी चाकू से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी.

संतान न होने पर आरोपी पति ने की थी दूसरी शादी
मृतक महिला सुनीता देवी के पिता ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 16 वर्ष पूर्व आरोपी भीम पंडित उसकी बेटी सुनीता देवी से दूसरी शादी की थी, पहली पत्नी से संतान नहीं होने के कारण आरोपी भीम पंडित ने उसकी बेटी से दूसरी विवाह किया था. सुनीता और आरोपी भीम पंडित के तीन बच्चे हैं. आरोपी भीम पंडित अपनी पत्नी सुनीता पर गैर मर्दों के साथ संबंध रखने के साथ-साथ यह भी आरोप लगाता था कि उसके बच्चे उसके नहीं बल्कि सुनीता देवी के नाजायज संबंधों से पैदा हुए बच्चे हैं.

फिलहाल मृतक महिला के तीनों बच्चे अपने नाना के घर रहते हैं. अवैध संबंधों के कारण मासूम बच्चों के सर से माता पिता का साया उठ गया.मृतका के पिता ने आरोपी दमाद भीम पंडित पर कठोर कार्रवाई करते हुए उसे फांसी की सजा देने की मांग पुलिस से की है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...