BSP एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने चार बिंदुओं पर सौंपा मांग पत्र… आरक्षित आइटमों को भी बढ़ाने की मांग; CPD में भी जल्द ही मिलेगा दोगुना काम

भिलाई। BSP एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बीएसपी के ईडी वर्क्स राकेश कुमार से मिला। इस औपचारिक बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने ईडी के समक्ष चार बिंदुओं पर मांग पत्र रखा। जिसमें सबसे प्रमुख सीपीडी से संबंधित वर्कलोड बढ़ाने की मांग थी। जिसे ईडी वर्क्स राकेश कुमार ने सहर्ष स्वीकार किया और तत्काल सीजीएम एमएंडयू को निर्देशित किया कि एंसीलरी उद्योगों को क्षमता अनुसार उनका वर्क लोड बढ़ाया जाए।

बैठक की शुरुआत में एसोसिएशन के अध्यक्ष दासगुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों से ईडी वर्क्स राकेश कुमार का परिचय कराया। दासगुप्ता ने चार बिंदुओं पर अपना मांग पत्र उन्हें सौंपा तथा सीपीडी से संबंधित वर्कलोड बढ़ाने की मांग की। ईडी वर्क्स राकेश कुमार ने तत्काल अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षमता अनुसार एंसीलरी उद्योगों का वर्क लोड बढ़ाया जाए। उन्होंने प्रतिनिधी मंडल को आस्वस्त किया कि जल्द ही एंसीलरी उद्योगों को दोगुना काम मिलना शुरू हो जाएगा।

प्रोपराइटरी आइटम को लेकर हर तीन माह में सीजीएम एमएंडयू के साथ एंसीलरी की बैठक किए जाने पर सहमति बनी। ईडी वर्क्स ने अधिकारियों को आदेशित किया कि हर तीन माह में बैठक कर जो प्रोपराइटरी आइटम है उसको रिवर्स इंजीनियरिंग करके पेड ट्रायल पर एंसीलरी उद्योगों को दें। मांग पत्र में एक प्रमुख मांग एंसीलरी उद्योगों के लिए आरक्षित आइटमों को बढ़ाने की भी थी। वर्तमान में एंसीलरी उद्योगों के लिए लगभग 300 आइटम रिजर्व हैं इसे और बढ़ाया जाए। ईडी वर्क्स राकेश कुमार ने आस्वस्त किया कि आरक्षित कैटेगरी में जल्द ही और आइटम बढ़ाएं जाएंगे। सभी मांगों पर सहमति बनने और ईडी वर्क्स द्वारा आस्वस्त किए जाने से प्रतिनिधिमंडल में हर्ष की लहर दौड़ गई। अध्यक्ष दासगुप्ता ने उनका आभार व्यक्त किया।

ईडी वर्क्स राकेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि एंसीलरी उद्योग हमारे स्टेक होल्डर हैं इसलिए उद्योगों को बढ़ाना बीएसपी मैनेजमेंट का प्रमुख दायित्व है। हम सब मिलजुल कर प्लांट को आगे बढ़ाएंगे तो आप लोग भी आगे बढ़ेंगे। इसलिए आप लोग सही समय पर, सही क्वालिटी का प्रोडक्ट दें। एंसीलरी उद्योगों की जो भी समस्या है उसका निराकरण तत्काल करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में बीएसपी प्रबंधन की ओर से सीजीएम एमएंडयू बी के बेहरा, जीएम इंचार्ज शॉप एच के सचदेवा, जीएम राजीव सोनटके तथा एंसीलरी एसोसिएशन की ओर से महासचिव श्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश चावड़ा, उपाध्यक्ष प्रितपाल सिंह एवं शशि भूषण, सचिव अशोक जैन, रवि मिश्रा, वरिष्ठ सदस्य योगेश गुप्ता, हरीश मदलियार, डी आर राय चौधरी, ई एस राजीव उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, SLP खारिज,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े चुनाव याचिका मामले में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल...

अमित जोगी के सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजपा का...

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर...

मुख्यमंत्री साय की पहल पर BSP के हजारों आवासधारियों...

रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में रहने वाले हजारों परिवारों की लंबे समय से चली आ रही आवास किराए की समस्या के...

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...