BSP ठेका श्रमिकों को भी दिवाली के पहले दिए जाए बोनस- कांग्रेस

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र मे कार्यरत ठेका श्रमिकों को भी दिपावली से पूर्व बोनस दिये जाने का आग्रह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने संयंत्र प्रबंधन से करते हुए कहा है कि भिलाई इस्पात संयंत्र मे कार्य करने वाले ठेका श्रमिक जिले की पांच विधानसभा क्षेत्र मे निवासरत है।

भिलाई नगर, वैशाली नगर, दुर्ग ग्रामीण, अहिवारा, पाटन जिले के इतने बडे भूभाग मे निवासरत इन ठेका श्रमिकों की दिपावली भी हर्षोल्लास से मने उनके घर में भी दिपावली के दिए जले। क्योंकि उनके आस पास रहने वाले रहवासियों मे से किसी को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा दिपावली से पूर्व राशी प्रदान की गयी है तो किसी को गो धन न्याय योजना के तहत राशी मिली है इसके अलावा भूमि हीन कृषकों को भी 17 अक्टूबर को ही उनके खातो मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राशी डाल दी गयी है।

इस परिस्थिति मे मानवीय आधार पर यह जरूरी हो जाता है कि बी एस पी के नियमित कर्मचारियों को बोनस की राशि मिलने के बाद इन ठेका श्रमिकों के दिपावली के दिए के तेल का इंतेजाम भी प्रबंधन जल्द से जल्द कर दे, बी एस पी मे नियमित कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले ग़रीब ठेका श्रमिक अपने अधिकार के तहत ही बोनस की आशा कर रहे और नियत समय पर अगर बोनस मिल जाता है तो ठीक नही तो वही बात हो जाएगी की कंही दीप जले कंही दिल।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...