छत्तीसगढ़ सरकार ने समीर विश्नोई को CHIPS से हटाया: रितेश कुमार अग्रवाल होंगे नए CEO; आदेश जारी

रायपुर। राज्य सरकार की छत्तीसगढ़ इफोटेक प्रमोशन सोसाइटी- CHIPS के CEO पद से समीर विश्नोई को हटा दिया गया है। बता दे ED ने IAS समीर विश्नोई को हिरासत में लिया था। 2012 बैच के IAS अधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल को चिप्स का मुख्य कार्यपालन अधिकारी-CEO नियुक्त कर दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। रितेश छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक हैं। मार्कफेड में भी विश्नोई की जगह नई व्यवस्था की जा रही है।

2009 बैच के IAS अधिकारी समीर विश्नोई इस साल जनवरी में चिप्स के CEO बनाए गए थे। सितम्बर में उन्हें मार्कफेड के प्रबंध संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दे दी गई। केंद्र सरकार की जांच एजेंसी ED ने 11 अक्टूबर की सुबह प्रदेश भर में छापा डाला था। यह कार्रवाई समीर विश्नोई के घर और दफ्तर पर भी हुई।

तलाशी के दौरान विश्नोई के घर से 47 लाख रुपए नकद और दो करोड़ रुपए से अधिक के गहने बरामद हुए। बाद में एजेंसी ने विश्नोई को गिरफ्तार कर आठ दिन की रिमांड पर ले लिया। उनसे लगातार पूछताछ जारी है।

इस बीच ED की टीम तीन बार चिप्स के रायपुर स्थिति मुख्यालय की तलाशी ले चुकी है। विश्नोई की रिमांड अवधि 21 अक्टूबर को पूरी हो रही है। इस बीच सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने चिप्स के CEO पद पर रितेश अग्रवाल की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में धान की सरकारी खरीदी मार्कफेड के जरिए होती है। इस साल पहली बार एक नवम्बर से इसकी शुरुआत हो रही है। समीर विश्नोई मार्कफेड के प्रबंध संचालक हैं। वे एक सप्ताह से ED की हिरासत में हैं। ऐसे में वहां व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बताया जा रहा है वहां भी नये MD की नियुक्ति हो रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...