BSP ने पूरी की भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की मांग… गेट नंबर 7 में प्रवेश करने की मिली अनुमति… अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने जताया आभार

भिलाई। भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने एक अहम जानकारी साझा करते हुए बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा उनकी मांग को स्वीकार कर लिया गया है। लंबे समय से एसोसिएशन द्वारा एलडी स्लैग की गाड़ियों के आवागमन को लेकर जो मुद्दा उठाया जा रहा था, उस पर अब सकारात्मक निर्णय ले लिया गया है। बीएसपी मैनेजमेंट ने एलडी स्लैग ढोने वाली गाड़ियों को 7 नंबर गेट से प्रवेश देने की अनुमति दे दी है। इस फैसले से ट्रांसपोर्टरों को काफी सहूलियत मिलेगी।

इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अब प्रतिदिन 70 गाड़ियों को एलडी स्लैग सामग्री के परिवहन के लिए 7 नंबर गेट से प्रवेश का परमिशन दिया गया है। पहले ट्रकों को अन्य गेट से होकर लंबा और जटिल मार्ग तय करना पड़ता था, जिससे न केवल समय की बर्बादी होती थी, बल्कि ईंधन की खपत और ट्रैफिक की समस्याएं भी बढ़ती थीं। 7 नंबर गेट से अनुमति मिलने के बाद अब गाड़ियों का संचालन अधिक व्यवस्थित और सुगम हो सकेगा।एसोसिएशन की ओर से यह मुद्दा कई बार बीएसपी मैनेजमेंट के समक्ष उठाया गया था। बैठकें भी हुईं, जिनमें परिवहन व्यवसायियों ने अपनी समस्याएं रखीं। अंततः बीएसपी प्रबंधन ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बातों को समझते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह ने भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से बीएसपी मैनेजमेंट का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल ट्रांसपोर्टरों के हित में है, बल्कि इससे संयंत्र क्षेत्र में सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।एसोसिएशन को उम्मीद है कि भविष्य में भी बीएसपी प्रबंधन इसी तरह सहयोग करता रहेगा और ट्रांसपोर्ट सेक्टर की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुलझाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...