अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ BSP की बड़ी कार्रवाई: दो अवैध मकान पर चला बुलडोजर… पुलिस की मौजूदगी में भूमि विभाग और ED का एक्शन

भिलाई। BSP फिर से अवैध कब्जे के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई है। भिलाई इस्पात संयंत्र, नगर सेवाए, प्रवर्तन विभाग और भूमि विभाग द्वारा शनिवार को नेवई भाटा, नहर के पास अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध नेवई पुलिस बल की उपस्थिति में बड़ी कार्यवाही किया गया। नेवई क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन भी कार्यवाही जारी रही। दस हजार स्क्वायर फीट में बनी दो अवैध मकान जे सी बी की सहायता से तोड़ दिया गया। इसके अलावा दलालों भू माफियाओं द्वारा नर्सरी के काटा तार घेरा तोड़कर, पेड़ कटकर प्लॉटिंग किया जा रहा था। करीब चार एकड़ बी एस पी भूमि से मार्किंग तथा अवैध कब्जा को हटाया गया तथा बी एस पी का चेतावनी बोर्ड लगाया गया। यह कार्यवाही नेवई थाना पुलिस बल की उपस्थिति में एनफोर्समेंट तथा भूमि विभाग द्वारा किया गया। प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध कब्जेधारियों, भू माफिया और दलालों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...