छत्तीसगढ़ में बिल्डर ने की सेल्सगर्ल से दुष्कर्म की कोशिश: काम पर आई नाबालिग पर मालिक की थी बुरी नजर, दफ्तर के कमरे में ले जाकर करने लगा अश्लील हरकत, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश करने वाले राठी बिल्डमार्ट के डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस ने पकड़ा है।

मामला अमलीडीह के ड्रीम होम हाउसिंग प्रोजेक्ट के मालिक से जुड़ा हुआ है। नाबालिग के साथ अश्लील हरकत भी इसी जगह पर हुई। 17 साल की लड़की ने पुलिस को बताया कि वो कंपनी में सेल्स गर्ल है। हर रोज की तरह काम पर आई थी। डेमो के मकानों की सफाई करवा रही थी। लड़की के साथ एक और महिला थी, तभी वहां प्रोजेक्ट का मालिक अजय राठी आ पहुंचा। उसने सफाईकर्मी महिला को दूसरे मकान को साफ करने भेजा।

लड़की का आरोप है कि काम की बातों में उलझाकर कारोबारी उसे अपने साथ दफ्तर के ऊपरी हिस्से में ले गया। वहां लड़की को गलत नीयत से छूने लगा और अश्लील हरकतें करने लगा। लड़की कारोबारी को धक्का देकर वहां से भागने लगी।

कारोबारी ने लड़की से अपना मुंह बंद रखने और इस घटना के बारे में किसी से कुछ भी न कहने को कहा। दूसरी तरफ लड़की ने अपने घर आकर मां काे सब कुछ बताया और थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

अब आरोपी कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के संबंध में इससे पूछताछ के बाद इसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। अजय राठी, राठी बिल्डमार्ट का मालिक है। खबर है कि इनका कारोबार रायपुर और बिलासपुर में फैला हुआ है। शहर के बड़े बिल्डर्स में राठी भी शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...

छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप, शिक्षक पर...

बलरामपुर। रघुनाथनगर स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के व्यायाम शिक्षक संदीप गुप्ता पर छात्रा को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का गंभीर आरोप...

ज्वेलर्स दुकान में चोरी का 72 घंटे में खुलासा,...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रावतपुरा स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में हुई चोरी का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...

युवती से विवाद के बाद युवक को कार से...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एम्स के सामने शुक्रवार शाम एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक...