CG News: बच्ची से रेप के आरोपी के घर चला बुलडोजर, नगर निगम ने की कार्रवाई

रायपुर। राजधानी रायपुर में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी के घर नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई की है. 7 दिन पहले आरोपी के अवैध मकान को ध्वस्त करने के लिए मेयर मीनल चौबे ने नोटिस जारी किया था.

बता दें कि अब्दुल अंसारी 9 साल की नाबालिग बच्ची से रेप किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 7 से 11 जनवरी के बीच अपने ही मोहल्ले की 9 साल की बच्ची को चॉकलेट और खाने-पीने की चीजों का लालच देकर कई बार अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. 12 जनवरी की सुबह बच्ची दर्द के कारण रोती हुई जमीन पर लेटी थी. चाची जब उसे नहलाने ले गई और दर्द की वजह पूछी, तब बच्ची ने पूरी घटना बताई थी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.

बच्ची ने बयान में बताया कि आरोपी गलत काम करने के बाद किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था, जिस वजह से वह डर के कारण चुप रही. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था. वहीं बुधवार सुबह नगर निगम ने आरोपी के अवैध घर पर बुलडोजर चलाया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...

दुर्ग में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, विदेश से...

दुर्ग। दुनिया के सबसे खतरनाक वायरसों में शामिल इबोला को लेकर दुर्ग जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कांगो, इथोपिया और युगांडा जैसे इबोला...

अवैध रेत उत्खनन पर राज्यपाल रमेन डेका सख्त, बोले—...

रायपुर, 3 जून 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश की नदियों और बड़े नालों में हो रहे अवैध व बेतरतीब रेत उत्खनन...

CG: जेल से छूटे पूर्व कांग्रेस नेता ने की...

CG कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ जेल से रिहा होने के कुछ ही दिनों बाद पूर्व कांग्रेस...