डाक विभाग में बंपर सरकारी जॉब: छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में होगी 30 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां… 10वीं पास भी कर सकते है आवेदन… एक क्लिक में करे अप्लाई, पढ़िए पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली: India Post Recruitment 2023: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं. इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम ) / असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (एबीपीएम) / डाक सेवकों की भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. डाक विभाग ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 3 अगस्त से शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 23 अगस्त तक इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इंडिया पोस्ट भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार करने का भी मौका मिलेगा. उम्मीदवार 24 अगस्त से 26 अगस्त तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार व बदलाव कर सकेंगे.

India Post Recruitment 2023 official notification: नोटिफिकेशन

India Post GDS Recruitment 2023: वैकेंसी
इंडिया पोस्ट इस भर्ती अभियान के जरिए ग्रामीण डाक सेवकों के कुल 30041 पदों को भरेगा.

उम्र सीमा
इन पदों के लिए 18 साल वाले युवा आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच में होनी चाहिए.

शैक्षणिक योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से गणित और अंग्रेजी में 10वीं की परीक्षा पास की हो. इसके साथ ही उम्मीदवारों को अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में कम से कम सेकेंडरी स्टैंडर्ड तक स्थानीय भाषा का अध्ययन किया हो. कंप्यूटर की जानकारी के साथ साइकिल चलाना आता हो.

आवेदन शुल्क
ग्रामीण डाक सेवक पद पर भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं सभी महिला, ट्रांस वुमैन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा.

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए कैसे करें अप्लाई | How to apply India Post GDS recruitment 2023
आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें.

इच्छुक उम्मीदवार Online आवेदन कर सकते हैं-
एक क्लिक में आवेदन करे

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...