अंजोरा टोल प्लाजा में CG 07 पासिंग गाड़ियां हुई टोल फ्री: भिलाई TiMES ने उठाया था जनहित का मुद्दा… कांग्रेस ने किया था प्रदर्शन; इन बातों का रखे ध्यान नहीं तो देना पड़ेगा टोल… जानिए

भिलाई। दुर्ग से राजनांदगांव और राजनांदगांव से दुर्ग जाने आने वालों के लिए खुशखबरी है। नेशनल हाईवे पर बने अंजोरा टोल प्लाजा में अब CG 07 पासिंग गाड़ियों (नॉन कमर्शियल) को टोल फ्री कर दिया गया है। लंबे समय की मांग अब पूरी हो गई है। आपको बता दें, भिलाई टाइम्स ने सबसे पहले इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाया था। जिसेक बाद कांग्रेस ने इसी मुद्दे पर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद लगातार बैठकों का दौर जारी था।

आज जा कर आखिरकार टोल प्लाजा मैनेजमेंट दुर्ग शिवनाथ एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि, CG-07 कार को आरक्षित लेन 01 और 08 से निःशुल्क आवागमन हेतु गुजरना होगा। CG 07 पासिंग गाड़ी जो नॉन कमर्शियल है उन्हें निर्धारित लेन से फ्री में आवागमन करने की अनुमति होगी। इसके अलावा किसी लेन में जाने से टोल टैक्स फास्टटैग से काट जाएगा। टोल प्लाजा में सूचना भी चस्पा कर दिया गया।

  • दुर्ग से राजनांदगाँव जाने वाले निजी वाहन (नॉन कमर्शियल) CG-07 कार नि:शुल्क आवागमन के लिए केवल लेन 08 का उपयोग करें।
  • राजनांदगाँव से दुर्ग जाने वाली निजी वाहन (नॉन कमर्शियल) CG-07 कार निःशुल्क आवागमन के लिए केवल लेन 01 का उपयोग करें।
  • टोल प्लाजा प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि, निर्धारित लेन के अलावा किसी भी अन्य लेन का उपयोग करने पर नियम अनुसार टोल टैक्स फास्टटैग से काट जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...