भिलाई के साहू परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: मां-बेटे को बस ने रौंदा…बेबी फीडिंग के वक्त हादसा, देवी दर्शन के लिए गया था महिलाओं का ग्रुप

भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर गरियाबंद जिले के जतमई मंदिर से आ रही है। मंदिर के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में कोहका भिलाई की रहने वाली सुमन साहू और दूधमुहे बच्चे की मौत हो गई। सुमन अपने बेटे को दूध पिला रही थी। तभी बस के रिवर्स के दौरान दोनों चपेट में आ गए। इस हादसे से भिलाई में शोक की लहर है। साहू परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इससे समाज और मोहल्ले में शोक की लहर है। लोग सदमे में है। इस घटना से लोग हैरान है। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि आखिर ये हादसा कैसे हो गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में नगर निगम भिलाई के सभापति गिरवर बंटी साहू परिजनों से लगातार संपर्क में है। गरियाबंद जिले में पुलिस से समन्वय बिठाकर बस चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करा रहे हैं।

कोहका पार्षद व सभापति गिरवर बंटी साहू ने बताया कि, यह दुखद घटना है। कोहका से महिलाओं का एक ग्रुप गया था। इसमें सुमन साहू अपने परिजनों के साथ गई थी। दूधमुहे बच्चे को स्तनपान करा रही थी। तभी रिवर्स हो रहे बस के पिछले पहिए में दोनों मां-बेटे आ गए। वहां मौजूद बाकी लोग समय रहते उठ गए लेकिन सुमन उठ नहीं पाई।

बताया गया कि, हादसा दोपहर तकरीबन ढाई बजे हुई है। साहू समाज की महिला प्रकोष्ठ से लेकर मोहल्ले में रहने वाली महिलाएं जतमई घटारानी घूमने गए थे। दोपहर में गाड़ी पार्किंग के पास बैठकर खाना खा रहे थे। जिस बस में हादसा हुआ है, वह दुर्ग की है। ड्राइवर ने अचानक बस को न्यूट्रल किया और गाड़ी 15 मीटर पीछे चली गई। वहीं पर सुमन साहू अपने बच्चे को दूध पिला रही थी। तभी बस तेजी से पीछे होते आई और उसकी चपेट में आ गई।

सुमन साहू के सिर से बस का पिछला पहिया गुजर गया। मासूम भी इसकी चपेट में आ गया। उसे अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। आपको बता दें कि सुमन साहू का कोहका में भाग्यश्री जनरल स्टोर्स है। पति के साथ मिलकर एलआईसी का भी काम करती थीं। मोहल्ले में सबसे मिलनसार रहने वाली सुमन साहू की मौत से सब सदमे में है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...