शासकीय भूमि में अवैध रूप से संचालित कबाड़ी दुकान के खिलाफ दुर्ग निगम की बड़ी कार्रवाई… JCB ने हटाया कब्ज़ादरवाजे पर लगाया ताला

  • सरकारी जमीन पर था कबाड़ी का कब्जा,आयुक्त आईएएस ने लिया एक्शन
  • निगम की कार्रवाही, अवैध अतिक्रमण पर चलाया JCB, शासकीय जमीन पर था कब्जा

दुर्ग। दुर्ग नगर पालिक निगम ने अवैध रूप से संचालित कबाड़ी दुकान के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। इंदिरा नगर, बघेरा वार्ड 56 सुलभ शौचालय के बाजू में इमरान नाम के व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कबाड़ी दुकान संचालित किया जा रहा था। जिसे भू-स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया था। दस्तावेज प्रस्तुत नही करने के कारण आज निगम द्वारा जेसीबी चलाकर अवैध निर्माण तोड़कर कब्जा में लिया गया।

कल आयुक्त ने किया था निरिक्षण
कल देर शाम निरीक्षण के दौरान आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी के निर्देश पर दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। अवैध अतिक्रमण कर शासकीय भूमि पर कबाड़ दुकान का बेधड़क व्यवसाय किया जा रहा था। व्यवसाय संचालन की अनुमति, भूस्वामित्व सम्बन्धी दस्तावेज एवं बिल्डिंग परमिशन की कापी प्रस्तुत नही किये जाने पर आज आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी के नेतृत्व में भवन अधिकारी गिरीश दीवान, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सहायक भवन निरीक्षक विनोद मांझी,सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,ईश्वर वर्मा,भुवन दास साहू,मनोहर गोस्वामी,संकेत धर्माकर सहित कोतवाली पुलिस टीम मौजूद रहें।

लंबे समय से था अवैध अतिक्रमण
नगर निगम ने शनिवार को सरकारी जमीन पर कबाड़ी संचालक से जेसीबी द्वारा कब्जे से मुक्त करा लिया। यह जमीन इंदिरा नगर बघेरा स्थित सुलभ शौचालय के बाजू रिक्त सरकारी जमीन पर काफी लम्बे समय से अवैध अतिक्रमण पर था। आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी के कड़े रुख पर निगम अधिकारियों द्वारा अवैध कब्जा हटाया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...