VIDEO- रिसाली में कार गैरेज में भीषण आग: सुमो समेत तीन कार जलकर स्वाहा…आधी रात को आग पर पाया गया काबू

भिलाई। रिसाली शीतला मंदिर के पास कार गैरेज में भीषण आग लग गई। गैरेज के बाहर खड़ी तीन कार जलकर स्वाहा हो गया। इस घटना से आसपास के एरिया में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड का दमकल मौके पर पहुंचा और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के मुताबिक नेवई थाने इलाके में शीतला माता मंदिर रिसाली में स्थित गैरेज के भीतर से अचानक आग लगी। तीन वाहनों में तक आग पहुंची।

आग में सूमो, कार और एक अन्य वाहन इसके चपेट में आ गए। समय रहते दमकल वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंचती आज पास में लगे आधा दर्जन दुकान भी इसके चपेट में आ सकते थे। घटना करीब 2:15 बजे की बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक गैरेज मालिक ने थाने में किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

अंदेशा जताया जा रहा है कि घर के भीतर शॉर्ट सर्किट हुआ होगा या कोई असामाजिक तत्वों ने इसे आग के हवाले किया है। तभी आगजनी की बड़ी वारदात हुई। फिलहाल मामले में पुलिस के जांच के बाद ही इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है। मामले में नेवई पुलिस का कहना है कि घटना रात को हुई है। मगर शिकायत करने अभी तक कोई नही पहुंचा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...