गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए “हार्दिक” इस्तीफा: प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का जिम्मा संभाल रहे हार्दिक पटेल ने इस्तीफा देकर लिखा-हिम्मत करके इस्तीफा देता हूं…BJP ज्वाइन करने की चर्चा

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हार्टिक पटेल ने इस्तीफे की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी। उन्होंने लिखा, “आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊँगा।”

विरोध की राजनीति तक सीमित रह गई कांग्रेस
हार्दिक पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने पत्र में लिखा कि अनेक प्रयासों के बाद भी कांग्रेस पार्टी द्वारा देशहित एवं समाज हित के बिल्कुल विपरीत कार्य करने के कारण मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।

उन्होंने आगे लिखा, देश के युवा एक सक्षम और मजबूत नेतृत्व चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी सिर्फ विरोध की राजनीति तक सीमित रह गई है। जबकि, देश के लोगों को विरोध नहीं, ऐसा विकल्प चाहिए जो भविष्य के बारे में सोचता हो।

हार्दिक ने पढ़े मोदी सरकार की प्रशंसा में कसीदे
अपने इस्तीफे में पाटीदार नेता ने लिखा कि अयोध्या में राम मंदिर हो, सीएए-एनआरसी का मुद्दा हो, कश्मीर में अनुच्छेद 370 हो या जीएसटी लागू करने का निर्णय…देश लंबे समय से इन समस्याओं का समाधान चाहता था और कांग्रेस पार्टी सिर्फ इसमें एक बाधा बनने का काम करती रही। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में गंभीरता की कमी है।

मैं जब भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिला तो लगा उनका ध्यान गुजरात के लोगों से ज्यादा अपने मोबाइल और बाकी चीजों पर रहा। जब देश में संकट था तो हमारे नेता विदेश में थे। उन्होंने कहा, हमारे कार्यकर्ता अपने खर्च पर 500 से 600 किमी की यात्रा कर जनता के बीच जाते हैं और देखते गुजरात के बड़े नेताओं का ध्यान सिर्फ इस पर रहता है कि दिल्ली से आए नेता को चिकन सैंडविच समय पर मिला या नहीं।

चिंतन शिविर में नहीं हुए थे शामिल
13-15 मई तक उदयपुर में हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर के लिए हार्दिक को भी न्यौता मिला था, लेकिन वे शामिल नहीं हुए थे। हार्दिक पटेल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट से उन्हें चुनाव लड़ने की इजाजत भी मिली थी। पटेल पर पाटीदार आंदोलन के दौरान हिंसा फैलाने का आरोप लगा था।

भाजपा में शामिल में हो सकते हैं
हार्दिक पटेल जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक वे अगले महीने पार्टी का दामन थाम सकते हैं। गुजरात में 6 महीने बाद विधानसभा का चुनाव होना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला: विधायक संगीता सिन्हा बनीं...

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व...