पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा में कालिख पोतने का मामला गरमाया… BJP पार्षदों ने छावनी थाने का किया घेराव; पुलिस ने कहा- जल्द आरोपी की होगी गिरफ्तारी

भिलाई। दुर्ग जिले के कैम्प इलाके में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित स्व अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा में कालिख पोतने का मामला सामने आया है। इस मामले में लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तार की मांग की गई है। आज भाजपा पार्षदों ने इस मुद्दे को लेकर छावनी थाने का घेराव कर दिया। वहीं स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के प्रतिमा पर कालिख पोतने वाले को 12 घंटे के अन्दर गिरफ्तार करने की भी मांग की।

भिलाई के केम्प क्षेत्र में कुछ महीने पहले ही भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इस विवाद की समाप्ति के बाद अब शहर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भारत की महान विभूतियों के पोस्टरों और प्रतिमाओं पर कालिक पोत कर अपमान किया जा रहा है। अटल उद्यान केम्प – 2 वार्ड-37, संत रविदास नगर में स्थापित भारत रत्न की प्रतिमा स्वर्गीय माननीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर अज्ञात लोगों ने कालिख डालकर अपमानित किया है।

वहीं इस प्रतिमा स्थापना के दौरान स्थानीय पार्षद एवं साथियों द्वारा जमकर उत्पात मचाया गया था। उस समय कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। परन्तु आपके द्वारा स्थिति को नियंत्रित किया गया था। तथा प्रशासन के हस्ताक्षेप के बाद प्रतिमा स्थापित हुई थी। लेकिन शनिवार कि रात को कुछ अज्ञात तत्वो ने कालिख पोतकर भारत रत्न का अपमान किया है। इस मुद्दे पर आज भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने छावनी थाने का घेराव कर उपद्रवियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

एएसपी संजय ध्रुव का कहना है कि असामाजिक तत्वों के द्वारा अटल बिहारी वाजपेई के पोस्टर पर कालिख पोत दिया गया है, उसको लेकर भाजपा के लोगों ने ज्ञापन सौंपा है,जल्द अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...

दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या, एकतरफा प्रेम में...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिनदहाड़े युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात रविवार...