CG में दोस्ती, प्यार और फिर ब्लैकमेलिंग का मामला: सोशल मीडिया में हुई दोस्ती, फिर हुआ प्यार का इजहार… वीडियो कॉल पर होने लगी बाते… युवक ने लिया युवती का न्यूड स्क्रीनशॉट, फोटो वायरल करने की धमकी देकर बनाने लगा शादी का दबाव

CG में दोस्ती, प्यार और फिर ब्लैकमेलिंग का मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की युवती ने लड़के से चार साल पहले दोस्ती की थी। इस दौरान प्यार का इजहार हुआ। फिर वीडियो कॉल के दौरान युवक ने युवती का न्यूड स्क्रीनशॉट ले लिया और फिर शादी नहीं करने पर बदनाम करने की धमकी देने लगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने अब आरोपी को बैकुंठपुर से गिरफ्तार किया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

टीआई फैजूल शाह के मुताबिक, सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की फेसबुक के माध्यम चार साल पहले कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित चर्चा कॉलोनी निवासी नियाज खान से पहचान हुई थी। इस दौरान उनकी दोस्ती हो गई और दोनों मोबाइल पर बातें करने लगे।

दोनों इंस्टाग्राम और फेसबुक पर चैटिंग करने लगे। इसका फायदा उठाते हुए युवक ने उससे वीडियो कॉल में भी बातें की। तभी उसने युवती का स्क्रीनशॉट से न्यूड फोटो ले लिया। इसके बाद युवक ने युवती पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। युवती के मना करने पर उसने उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और उसे बदनाम करने के नाम पर ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया।

युवक उसे अप्रैल 2021 से परेशान करने लगा, जिससे तंग आकर युवती ने सरकंडा थाने में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। वहीं, इस घटना के बाद युवक फरार हो गया। इसी बीच पता चला कि युवक कोरिया में दूसरा मकान किराए पर लेकर रह रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शनिवार को उसके ठिकाने में दबिश देकर उसे दबोच लिया। रविवार को पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...