CG – Ex गर्लफ्रेंड से छेड़छाड़ का मामला: ब्रेकअप के बाद भी प्रेमी मैसेज कर के करता था परेशान… सामान लेने दुकान गई थी तो युवती के साथ किया अश्लील हरकत… शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में एक युवक के द्वारा अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। लड़की की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है की युवती ने अपने प्रेमी से ब्रेकअप कर ली है और बातचीत भी बंद कर दी है। फिर भी युवक उसे मैसेज कर के परेशान करता था। और उसका पीछा किया करता था। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम छतौना निवासी विकास कौशिक (26) की पास के ही गांव की 21 वर्षीय युवती से दोस्ती थी। दोनों आपस में बातचीत करते थे। इस दौरान उनके बीच अफेयर हो गया। बाद में लड़की ने उससे ब्रेकअप कर ली। इसके बाद लड़की ने उससे मिलना-जुलना और बातचीत बंद कर दी। फिर भी विकास कौशिक लगातार अपनी एक्स गर्लफ्रैंड के पीछे पड़ा रहता था और उसका पीछा करता था। वह उसके मोबाइल पर मैसेज कर उसे परेशान करता था, जिससे लड़की तंग आ गई थी।
लड़की अपने गांव से कुछ दूर नयापारा चौक में सामान लेने गई थी। वह सामान खरीदकर घर लौट रही थी। तभी मौका पाकर युवक उसका पीछा करते हुए आ गया और उससे जबरदस्ती बात करने लगा। लड़की के मना करने पर उसने हाथ पकड़ लिया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। उसकी हरकतों को देखकर घबराई युवती शोर मचाने लगी। इसके बाद विकास वहां से भाग गया।
इस घटना के बाद युवती अपने घर गई और परिजनों को इसकी जानकारी दी। फिर वह परिजन के साथ चकरभाठा थाने पहुंच गई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विकास कौशिक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर ले आई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...