CG – प्रधान पाठिका सस्पेंड: स्कूली बच्चों से टॉयलेट साफ कराने के VIRAL VIDEO पर DEO का एक्शन, प्रधान पाठिका को किए निलंबित, संकुल समन्वयक को नोटिस भी जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में बच्चों से टॉयलेट साफ करवाने के मामले आया है। जिसके बाद अम्बिकापुर जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की प्रधान पाठिका उमा प्रजापति को निलंबित कर दिया है। साथ ही संकुल समन्वयक को नोटिस जारी किया है। दरअसल ये मामला सरगुजा से आदिवासी बाहुल्य ग्राम हसुली के शासकीय प्राथमिक शाला का है।

स्कूली बच्चे का टायलेट साफ करते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो में स्कूली बच्चे बोलते भी दिख रहे हैं कि प्रधान पाठिका उमा प्रजापति उनसे शौचालल साफ करा रही है। इस मामलें में स्कूल प्रबंधन की दलील थी कि स्वीपर नहीं आया है, इसलिए स्कूली बच्चे सफाई कर रहे हैं। बच्चों का कहना है कि स्कूल में कोई सफाई कर्मी नहीं है, इसकी वजह से बच्चों को ही शौचालय साफ करना पड़ता है।

इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहा ने बताया कि …
वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर विभाग ने संज्ञान लिया है। प्रधान पाठिका को सस्पेंड कर दिया गया है और संकुल समन्वयक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...